navi mumbai
Advertisement
शुभा, जेमिमा, यास्तिका और दीप्ति के अर्धशतक, भारत 410/7
By
IANS News
December 14, 2023 • 18:02 PM View: 406
Navi Mumbai: भारत के लिए डेब्यू कर रहीं युवा खिलाड़ी शुभा सतीश ने इंग्लैंड के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की। उनके साथ जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया और दीप्ति शर्मा ने भी अर्धशतक जड़ा। भारतीय महिला टीम ने एकमात्र टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को स्टंप्स तक 94 ओवरों में 410/7 रन का विशाल स्कोर बनाकर मजबूत शुरुआत की।
यहां डीवाई पाटिल स्टेडियम में इंग्लैंड महिलाओं के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट में भारत ने दमदार शुरुआत की।डेब्यूटेंट शुभा सतीश (69) और जेमिमा रोड्रिग्स (68) ने अर्धशतक जड़े। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी हुई।
इस बीच, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपना सर्वोच्च टेस्ट स्कोर दर्ज किया, लेकिन अजीब तरह से रन आउट होने के कारण वह अपने पहले अर्धशतक से चूक गईं। उनके बाद छठे नंबर पर विकेटकीपर यास्तिका भाटिया ने भी 88 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाकर अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। निचले क्रम की बल्लेबाजों दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा ने भी सातवें विकेट के लिए पचास से अधिक की साझेदारी करके भारत को 400 रन के पार पहुंचाया।
Advertisement
Related Cricket News on navi mumbai
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 30 Dec 2025 11:06
-
- 29 Dec 2025 10:57
-
- 24 Dec 2025 08:35
Advertisement