Cricket
विश्व कप : आज मेजबान इंग्लैंड से भिड़ेगी अफगानिस्तान (प्रीव्यू)
मैनचेस्टर, 18 जून - अफगानिस्तान की टीम आज आईसीसी विश्व कप-2019 के एक अहम मैच में यहां ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में मेजबान इंग्लैंड का सामना करेगी। टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम को अभी तक खेले गए चार मैचों में हार झेलनी पड़ी है।
अफगानिस्तान अपनी पहली जीत के खोज में है तो वहीं मेजबान अपने विजयी क्रम को बनाए रखना चाहेगी। उसके लिए हालांकि चिंता कम नहीं हैं। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज जेस रॉय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम से बाहर हैं तो वहीं नियमित कप्तान इयोन मोर्गन की फिटनेस पर फैसला अगले 24 घंटों में लिया जाएगा।
यह दोनों वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। रॉय बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे। उनके स्थान पर जोए रूट ने जॉनी बेयरस्टो के साथ पारी की शुरूआत की थी। रॉय के स्थान पर जेम्स विंसे का टीम में आना तय माना जा रहा है।
लेकिन अगर मोर्गन बाहर बैठते हैं तो चिंता इस बात की होगी कि मध्य क्रम में उन जैसे बल्लेबाज की भरपाई कौन करेगा। अगर ऐसा होता है तो बेयरस्टो, रुट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर पर अतिरिक्त भार होगा। मोर्गन अगर बाहर होते हैं तो मोइन अली टीम में आ सकते हैं। वह बल्लेबाजी अच्छी कर सकते हैं और साथ में स्पिन का विकल्प भी मौजूद कराएंगे।
इंग्लैंड किसी भी सूरत में अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लेगी। बेशक अफगानिस्तान ने उस तरह की क्रिकेट अभी तक नहीं खेली जिस तरह की खेलने के लिए वह मशहूर है, लेकिन इंग्लैंड की कमजोरी स्पिन हैं और यहां अफगानिस्तान के पास राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान जैसे स्पिनर हैं। इंग्लैंड को अगर खतरा है तो यहीं है।
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी इंग्लैंड के सामने टिक पाती है या नहीं इस पर निगाहें होंगी। वैसे जिस तरह के फॉर्म में जोफ्रा आर्चर हैं उससे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के संभल कर खेलने और विकेट बचा कर रखने की जरूरत होगी।
नूर अली जादरान, हसमतुल्लाह शाहिदी, हजरतुल्लाह जाजई पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
टीमें (संभावित) :-
अफगानिस्तान : गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद, इकराम अली (विकेटकीपर)।
इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंसे, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
आईएएनएस
Related Cricket News on Cricket
-
Shakib, Liton star as Bangladesh chase down 321 against Windies
Taunton, June 17 (IANS) Shakib Al Hasan underlined his class with a magnificent unbeaten hundred, his second on the bounce, as Bangladesh beat West Indies by seven wickets to register their second vi ...
-
वर्ल्ड कप-2019 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने शाकिब अल हसन
टॉनटन, 18 जून (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज के खिलाफ सोमवार को नाबाद 124 रनों की पारी खेलने वाले बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ...
-
WIvsBAN: बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर रचा इतिहास,शाकिब बने जीत के हीरो
टॉनटन, 17 जून (CRICKETNMORE)| वर्ल्ड के नंबर-1 हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने एक बार फिर बताया है कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने बेहतरीन जुझारूपन से ...
-
CWC19 - बांग्लादेश ने वेस्ट इंडीज को 7 विकेट से हराया (मैच रिपोर्ट)
टॉनटन, 17 जून - विश्व के नंबर-1 हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने एक बार फिर बताया है कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने बेहतरीन जुझारूपन से ...
-
Pakistan Cricket Board denies rumours of players violating curfew
Lahore, June 17 (CRICKETNMORE): Pakistan cricketers did not violate curfew the day before the high-profile World Cup fixture against India, the Pakistan Cricket Board (PCB) said on Monday rubbishing ...
-
कोहली ने खेल भावना से जीता पाकिस्तानियों का दिल
मैनचेस्टर, 17 जून - आईसीसी विश्व कप-2019 में रविवार को हुए भारत और पाकिस्तान के मैच में माहौल गर्म था और दोनों तरफ तेवर तीखे थे, लेकिन इसी माहौल में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कुछ ...
-
Virat Kohli wins hearts in Pakistan with sportsmanship
Manchester, June 17 (CRICKETNMORE): The much-hyped World Cup clash between India and Pakistan turned out to be a damp squib on Sunday with India romping home to a facile 89-run win (D/L method). How ...
-
पाकिस्तानी खिलाड़ियों का ट्वीटर पर जमकर उड़ा मजाक
नई दिल्ली, 17 जून - आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत ने रविवार को पाकिस्तान को मात दी। इस महामुकाबले के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक बनना शुरू हो गया। इनमें ...
-
In England, you see the pitch and plan your innings,says Rohit Sharma
Manchester, June 17 (CRICKETNMORE) It was opener Rohit Sharma's majestic 140 against arch-rivals Pakistan which put India on course for a convincing 89-run win in the World Cup encounter at Old Tr ...
-
Rohit Sharma agrees to help Pakistan batsmen after becoming coach
Manchester, June 17 (CRICKETNMORE) In good spirits after a superlative century that helped India put it across arch-rivals Pakistan by 89 runs (D/L method) in their World Cup tie on Sunday, vice-capta ...
-
It was a lovely gesture from Virat Kohli: Steve Smith
June 17 (CRICKETNMORE) India skipper Virat Kohli had stopped Indian fans from booing former Australia skipper Steve Smith during their World Cup encounter in London on June 9. Pointing towards the fan ...
-
Winless Afghanistan to face confident England (Preview)
June 17 (CRICKETNMORE) Hosts England will aim to carry on its winning streak with a hat-trick when they meet minnows Afghanistan in World Cup 2019 group affair at the Old Trafford here on Tuesday. It ...
-
भारत से मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने कहा, इसलिए हारते हैं भारत से हम…
17 जून।भारत के खिलाफ विश्व कप में रविवार को हार झेलने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज खान ने माना कि टूर्नामेंट के समीफाइनल में पहुंचना उनकी टीम के लिए मुश्किल होता जा रहा है। ...
-
Bangladesh elect to field against Windies (Toss)
June 17 (CRICKETNMORE) Bangladesh skipper Mashrafe Mortaza won the toss and elected to bowl against the West Indies in their World Cup tie at the Cooper Association County Ground on Monday. Bangladesh ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago