MI vs PBKS Match Prediction, IPL 2026: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स! यहां देखें संभावित XI, पिच र (MI vs PBKS Match Prediction, IPL 2026)
Mumbai Indians vs Punjab Kings Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार, 16 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन कुल दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही पंजाब किंग्स ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसे पंजाब किंग्स की टीम ने 19 ओवर में 204 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर नाबाद 87 रन ठोके थे।
MI vs PBKS, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी