मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: भारत-ए ने गंवाया फाइनल का टिकट; लसिथ-सिनेथ के शतक, श्रीलंका-ए की 8 विकेट से जीत (मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: भारत-ए ने गंवाया फाइनल का टिकट; लसिथ-सिनेथ के शतक, श्रीलंका-ए की 8 विकेट से जीत)
एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत-ए ने फाइनल में पहुंचने का मौका गंवा दिया। 318 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए ने सलामी जोड़ी (लसिथ क्रॉस्पुल और सिनेथ जयवर्धने) की शतकीय पारियों की मदद से 41.3 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।
अब फाइनल में श्रीलंकाई टीम का सामना सेमीफाइनल-2 (पाकिस्तान-ए बनाम बांग्लादेश-ए) की विजेता टीम से होगा। सेमीफाइनल-2 शनिवार को दोहा के इसी मैदान पर खेला जाना है।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 48 गेंदों में ताबड़तोड़ 80 रन जड़े। वैभव 27 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे।