IND-A vs SL-A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स (Asia Cup Rising Stars 2026) के पहले सेमीफाइनल में गुरुवार (26 नवंबर) को इंडिया-ए का सामना श्रीलंका-ए से हुआ। दोहा में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास पहली ही गेंद पर विकेट लेने का मौका था, लेकिन कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) की शानदार कोशिश के बावजूद कैच पूरा नहीं हो सका। इस मौके के छूटने पर हर्षित राणा (Harshit Sharma) का निराशा भरा रिएक्शन भी कैमरे में कैद हो गया।
यह घटना श्रीलंका की पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर हुई। हर्षित राणा ने गेंद लेग स्टंप की ओर फुल लेंथ पर डाली। दाएं हाथ के लसिथ क्रॉसपुले (Lasith Croospulle) ने इस पर फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के किनारे से लगकर हवा में उठ गई। मिड-ऑफ पर खड़े तिलक वर्मा गेंद की ओर दौड़े और आगे की तरफ डाइव लगाई, मगर वह कैच लपक नहीं सके। गेंद उनके हाथों तक पहुंची, लेकिन कैच पूरा नहीं हो पाया।
मौका हाथ से निकलने के बाद हर्षित राणा काफी निराश नजर आए। उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।