Cricket
सीरीज जीतने से आस्ट्रेलिया को विश्व कप में फायदा होगा : कैटिच
कोलकाता, 14 मार्च - इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच और पूर्व आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी साइमन कैटिच का मानना है कि भारत के खिलाफ मिली सीरीज जीत से आस्ट्रेलियाई टीम विश्व कप में बढ़े हुए आत्मविश्वास से जाएगी। आस्ट्रेलिया ने भारत को उसके घर में हाल ही में पांच मैचों सीरीज में 3-2 से मात दी है। आस्ट्रेलिया ने यह सीरीज तब जीती जब वह शुरुआती दो मैच हार चुकी थी।
कैटिच ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "कितना मुश्किल सीजन रहा, यह देखते हुए यह शानदार परिणाम है। पहली बार आस्ट्रेलिया में भारत के हाथों हारना काफी मुश्किल था। भारत आकर जीतने के लिए आस्ट्रेलिया को पूरा श्रेय जाता है।"
उन्होंने कहा, "आस्ट्रेलियाई टीम बीते 12 महीनों से अच्छी वनडे क्रिकेट नहीं खेल रही थी। इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने यहां भारत में जो दिखाया, वो उनकी प्रतिबद्धता थी।"
आस्ट्रेलिया की इस सीरीज जीत के हीरो दो शतक जमाने वाले उस्मान ख्वाजा, लेग स्पिनर एडम जाम्पा और एश्टन टर्नर जैसे खिलाड़ी रहे।
कैटिच ने कहा, "कुछ नए चेहरे आए और उन्होंने मौके का फायदा उठाया। शीर्ष क्रम में उस्मान ख्वाजा थे, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। एश्टन ने निचले क्रम में पारी को बखूबी संभाला। इसने आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं को विश्व कप से पहले कुछ रोचक फैसले लेने का मौका दिया है।"
बॉल टेम्परिंग में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर 28 मार्च के बाद वापसी कर सकेंगे। कैटिच ने कहा कि इन दोनों के आने से आस्ट्रेलिया को जरूरी अनुभव मिलेगा।
उन्होंने कहा, "स्मिथ और वार्नर के आने से टीम को जरूरी आत्मविश्वास मिलेगा। मुझे लगाता है कि यह आस्ट्रेलिया के लिए अच्छी बात है। उम्मीद है कि यह पूरे इंग्लिश समर में जारी रहेगा।"
आईएएनएस
Related Cricket News on Cricket
-
Series win will boost Australia for World Cup: Katich
Kolkata, March 14 - Kolkata Knight Riders (KKR) coach Simon Katich believes that winning the just concluded One-Day International (ODI) series in India will give the Australian players a lot of confi ...
-
Experts concerned about No.4 slot, Kohli positive
New Delhi, March 14 - The riddle over India's no.4 batsman needs an immediate fix. Skipper Virat Kohli claimed on Wednesday that the team was pretty sure about the playing XI except for one spot, ...
-
टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने अचानक किया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान
14 मार्च,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया औऱ पंजाब के पूर्व गेंदबाज विक्रम राज वीर सिंह ने बुधवार (13 मार्च) को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया है। चोट के चलते विक्रम का करियर ...
-
SA vs SL: साउथ अफ्रीका ने चौथे वनडे में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा, ये बने जीत…
पोर्ट एलिजाबेथ, 14 मार्च (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका ने यहां खेले गए चौथे वनडे मैच में श्रीलंका को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 4-0 बढ़त बना ली। साउथ अफ्रीका ने बुधवार को ...
-
Adam Zampa spins web as Australia win 5th ODI, take series 3-2
New Delhi, March 13 (CRICKETNMORE): Australias score of 272 was more than challenging for India as the visitors won the deciding game of the five-match series by 35 runs on a slow and low Ferozeshah ...
-
केएल राहुल, कुलदीप यादव ने आईसीसी टी-20 रैंकिंग में किया कमाल,टॉप 10 में हुए शामिल
दुबई, 12 मार्च (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल और गेंदबाज कुलदीप यादव सोमवार को जारी आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में अपने-अपने क्षेत्र में शीर्ष-10 में शामिल हैं। राहुल बल्लेबाजों की रैंकिंग में... ...
-
जहीर खान की फेरीट क्रिकेट बैश लीग से जुड़े टी-20 के किंग क्रिस गेल
नई दिल्ली, 12 मार्च (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल फेरीट क्रिकेट बैश (एफसीबी) लीग से जुड़ गए हैं। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान एफसीबी लीग के मेंटॉर हैं। लीग का मकसद ...
-
IND vs AUS: लगातार 2 वनडे में हार से टीम इंडिया को हुआ ये फायदा,भरत अरुण ने किया…
नई दिल्ली, 12 मार्च (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ पिछले मैच की हार ने टीम को बताया है कि वर्ल्ड कप जैसे अहम ...
-
IND vs AUS: सीरीज जीत के लिए फाइनल वनडे में भिड़ेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया,देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
नई दिल्ली, 12 मार्च (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम जब भारत आई थी तब किसी ने नहीं सोचा था कि वह मेजबान टीम को टक्कर दे पाएगी। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय जमीन पर कदम रखने के ...
-
Australian hardwork of 18 months showing results, says Alex Carey
New Delhi, March 12 (CRICKETNMORE): Australia had come into the series against India looking to make the most of a five-match series before the World Cup, and now they stand on the cusp of winning ...
-
टीम इंडिया के आर्मी कैप पहनने पर पाकिस्तान की आपत्ति के बाद कोच भरत अरूण ने दिया करारा…
नई दिल्ली, 12 मार्च (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के साथ रांची में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम के आर्मी कैप पहनने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आपत्ति जताई थी और आईसीसी से इसकी शिकायत ...
-
IND vs AUS: India look to seal off World Cup preparation with series win against Australia at Kotla
New Delhi, March 12 (CRICKETNMORE): This series was billed as the last chance for India to experiment with their ODI squad before going into the 2019 World Cup in England, starting May 30. But comin ...
-
Sanjay Manjrekar backs Vijay Shankar for no. 4 slot in World Cup
New Delhi, March 12 (CRICKETNMORE): With the fight being still on for Team India's number 4 batting slot for the upcoming World Cup 2019, former Indian cricketer Sanjay Manjrekar believes Vijay ...
-
Kane Williamson's injury rare, will recover shortly, says coach Gary Stead
Wellington, March 12 (CRICKETNMORE): With around two months left for the 2019 World Cup, New Zealand skipper Kane Williamson has injured his left shoulder while fielding in the second Test against B ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago