RR vs MI, IPL 2026: यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी (RR vs MI Match Prediction, IPL 2026)
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार, 07 अप्रैल को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछला आईपीएल मुकाबला साल 2025 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था जहां मुंबई इंडियंस की टीम ने 217 रनों का स्कोर डिफेंड करके राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हार का स्वाद चखाया था। इस मुकाबले में रयान रिकेल्टन (38 गेंदों पर 61 रन) और रोहित शर्मा (36 गेंदों पर 53 रन) ने अर्धशतक ठोका था। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने 2.1 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
RR vs MI, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी