Cricket
टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड टीम का कमाल, इस नंबर पर पहुंचकर रच दिया इतिहास
25 फरवरी। श्रीलंका के हाथों घर में मिली 0-2 से हार से दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट रैंकिंग में नुकसान हुआ है और उसके नुकसान से न्यूजीलैंड को फायदा हुआ है। टेस्ट सीरीज में हार के बाद दक्षिण अफ्रीका सोमवार को जारी आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान से खिसकर तीसरे स्थान पर आ गई है। इससे न्यूजीलैंड को फायदा हुआ है और अब वह दूसरे स्थान पर आ गई है जो टेस्ट में उसकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हरा इतिहास रचने वाली श्रीलंका को हालांकि कोई फायदा नहीं हुआ है। वह छठे स्थान पर ही कायम है। उसके हिस्से में बस चार अंकों का ही इजाफा हुआ है। भारत टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर ही कायम है। आस्ट्रेलिया चौथे पर है तो वहीं इंग्लैंड पांचवें पर कायम है।
बल्लेबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के कुशल मेंडिस और ओशाडा फर्नाडो को फायदा हुआ है। मेंडिस आगे बढ़ते हुए 18वें स्थान पर आ गए हैं तो वहीं फर्नाडो को 35 स्थान का फायदा हुआ है और वह 65वें स्थान पर आ गए हैं।
निरोशन डिकवेला को भी बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है और वह अब आठ स्थान आगे बढ़ते हुए 37वें स्थान पर आ गए हैं। बल्लेबाजी में हालांकि शीर्ष 10 में एक ही बदलाव हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक एक स्थान नीचे खिसक कर नौवें स्थान पर आ गए हैं। पहले स्थान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली कायम हैं।
गेंदबाजी रैंकिंग में जरूर दक्षिण अफ्रीका को फायदा हुआ है। उसके युवा तेज गेंदबाज डुआने ओलीवर तीन स्थान आगे बढ़ते हुए 19वें स्थान पर आ गए हैं। उनके हमवतन कागिसो रबादा तीसरे और वार्नोन फिलेंडर चौथे स्थान पर बने हुए हैं।
श्रीलंका के सुरंगा लकमल तीन स्थान आगे बढ़ते हुए 30वें और विश्वा फर्नाडो छह स्थान की छलांग के साथ 43वें स्थान पर आ गए हैं। कासुन रजिथा को आठ स्थान का फायदा हुआ है और अब वह 51वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम है। भारत के रवींद्र जडेजा पांचवें पर ही हैं जबकि रविचंद्रन अश्विन 10वें स्थान पर ही हैं।
Related Cricket News on Cricket
-
वेस्टइंडीज की बड़ी चाल,ENG के खिलाफ आखिरी 2 वनडे के लिए इस खतरनाक खिलाड़ी को बुलाया
25 फरवरी,(CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो वऩडे मैचों के लिए ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को वेस्टइंडीज की टीम मे शामिल किया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सोमवार (25 फरवरी) को इसका एलान कर दिया। रसेल ...
-
तीसरा T20I: राशिद खान की हैट्रिक से अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ लगाई जीत की हैट्रिक
देहरादून, 25 फरवरी (CRICKETNMORE)| मोहम्मद नबी (81) के बाद राशिद खान (27/5) की घातक गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने रविवार को यहां खेले गए तीसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 32 रनों से हराकर ...
-
IND vs AUS: हार के बाद इस चीज पर खुश हुए कप्तान विराट कोहली,कही ऐसी बात
विशाखापट्टनम, 25 फरवरी (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले टी-20 मैच में करीबी हार झेलने के बावजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की है। भारत को रविवार को यहां डॉ. वाईएस राजशेखर ...
-
जीत से खुश हुए एरॉन फिंच ने इस खिलाड़ी को दिया ऑस्ट्रेलिया की जीत का श्रेय
विशाखापट्टनम, 24 फरवरी (CRICKETNMORE)| पहले टी-20 मैच में भारत को तीन विकेट से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने अपने विस्फोट बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल की तारीफ की है। ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल ...
-
पहला T20I: रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर हारा भारत,ये 2 खिलाड़ी बने ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो
विशाखापट्टनम, 24 फरवरी (CRICKETNMORE)| ग्लेन मैक्सवेल (56) की अर्धशतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 रोमांचक मैच में भारत को तीन ...
-
1st T20I: Australia edge past India by 3 wickets in thrilling contest
Visakhapatnam, Feb 24 (CRICKETNMORE) Australia made heavy weather of a chaseable target but ultimately scraped past the line in the final over to beat India by three wickets in the first T-20 at the Y ...
-
IND vs AUS: Australia opt to field first against India in 1st T20I
Visakhapatnam, Feb 24 (CRICKETNMORE): Australia won the toss and elected to field against India in the first Twenty20 International match at the Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium here ...
-
Kusal Mendis in top 20 after historic series win vs South Africa
Dubai, Feb 24 (CRICKETNMORE): Kusal Mendis, who put up an unbeaten 163-run stand with Oshada Fernando to take Sri Lanka past the finish line in the second Test match against South Africa, jumped 11 ...
-
महिला क्रिकेट में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानिए…
मुंबई, 24 फरवरी | इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में शानदार जीत से उत्साहित भारतीय महिला क्रिकेट टीम सोमवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार ...
-
AFG vs IRE: जाजई ने जड़ा तूफानी शतक,अफगानिस्तान ने दूसरे टी-20 में आयरलैंड को 84 रन से रौंदा
देहरादून, 23 फरवरी (CRICKETNMORE)| हजरतउल्लाह जाजई (नाबाद 162 रन) की रिकॉर्ड पारी के दम पर अफगानिस्तान ने शनिवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 84 रनों से हरा दिया। अफगानिस्तान ने इसके ...
-
Historic triumph vs South Africa a dramatic turnaround for Sri Lankan cricket
Port Elizabeth Feb 23 (CRICKETNMORE): Just a couple of months ago, the Sri Lanka cricket team were literally down in the dumps, having suffered a humiliating 0-3 whitewash in a home Test series to E ...
-
Will respect government decision on Indo-Pak World Cup tie, says Virat Kohli
Visakhapatnam, Feb 23 (CRICKETNMORE): India skipper Virat Kohli on Saturday said the team would "respect the government decision" in the wake of the Pulwama terror attack as far as playing Pakistan ...
-
भारत-पाकिस्तान मैच पर सरकार का फैसला अंतिम : कोहली
विशाखापत्तनम, 23 फरवरी - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को कहा कि आगामी विश्व कप में पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को लेकर टीम सरकार के फैसले का सम्मान करेगी। कोहली ...
-
श्रीलंका से सीरीज हार के बाद साउथ अफ्रीका को झटका,ICC रैकिंग में गिरकर इस नंबर पर पहुंची टीम
दुबई, 23 फरवरी (CRICKETNMORE)| श्रीलंका के हाथों टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में तीसरे नंबर पर खिसक गई है। साउथ अफ्रीका को शनिवार को पोर्ट एलिजाबेथ में ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42