Ab de villiers 28 ball century: Cricket News & Match Updates
VIDEO: एबी डी विलियर्स ने घुमाई घड़ी की सुई, 28 गेंदों में 15 छक्के लगाकर पूरी की सेंचुरी
साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते ही लाइमलाइट लूट ली है। मिस्टर 360 के नाम से मशहूर डी विलियर्स ने सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में एक प्रदर्शनी मैच के दौरान धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फैंस को पुराने समय की याद दिला दी। बुल्स लीजेंड्स के खिलाफ टाइटन लीजेंड्स की ओर से खेलते हुए, पूर्व क्रिकेटर ने महज 28 गेंदों में 15 छक्के लगाकर शानदार शतक जड़ दिया।
डी विलियर्स की पारी की दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने अपनी शतकीय पारी में एक भी चौका नहीं जड़ा और शानदार छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। उनकी पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो क्रीज़ पर आते ही गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर देते हैं और एक से बढ़कर एक गगनचुंबी छक्का लगाते हैं। उनकी ये पारी देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि वो रिटायर हो गए हैं औऱ कई सालों से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। Read More...