Ambati rayudu news: Cricket News & Match Updates
India-Pakistan War: अंबाती रायडू के पीछे पड़े फैंस, एक पोस्ट बन गई ट्रोलिंग की वजह
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने भी बदला लेते हुए पाकिस्तान पर जवाबी हमला शुुरू कर दिया है जिसके चलते दोनों देशों में युद्ध की स्थिति पैदा हो गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने एक ऐसा पोस्ट किया जिसने भारतीय फैंस का पारा बढ़ा दिया। एकतरफ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा सहित कई भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के जवाबी हमलों की प्रशंसा की तो वहीं, रायडू का ट्वीट किसी को भी पसंद नहीं आया।
गुरुवार शाम को पाकिस्तान द्वारा ड्रोन, मिसाइलों और भारी तोपखाने की गोलाबारी के साथ नागरिक और सैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। धर्मशाला में आईपीएल 2025 का मैच बढ़ते तनाव के कारण बीच में ही रद्द कर दिया गया। इसके बाद खिलाड़ियों और फैंस को स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकाला गया। Read More...