पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने भी बदला लेते हुए पाकिस्तान पर जवाबी हमला शुुरू कर दिया है जिसके चलते दोनों देशों में युद्ध की स्थिति पैदा हो गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने एक ऐसा पोस्ट किया जिसने भारतीय फैंस का पारा बढ़ा दिया। एकतरफ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा सहित कई भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के जवाबी हमलों की प्रशंसा की तो वहीं, रायडू का ट्वीट किसी को भी पसंद नहीं आया।
गुरुवार शाम को पाकिस्तान द्वारा ड्रोन, मिसाइलों और भारी तोपखाने की गोलाबारी के साथ नागरिक और सैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। धर्मशाला में आईपीएल 2025 का मैच बढ़ते तनाव के कारण बीच में ही रद्द कर दिया गया। इसके बाद खिलाड़ियों और फैंस को स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रायडू ने इस बीच शांति का आह्वान करने के लिए एक्स का सहारा लिया। उन्होंने महात्मा गांधी को उद्धृत करते हुए कहा, "आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है। आइए याद रखें कि ये कमजोरी का आह्वान नहीं है, बल्कि समझदारी की याद दिलाता है। न्याय को दृढ़ रहना चाहिए, लेकिन मानवता को कभी नहीं भूलना चाहिए। हम अपने देश से बेइंतहा प्यार कर सकते हैं और फिर भी हमारे दिलों में करुणा है। देशभक्ति और शांति साथ-साथ चल सकती है।"
“An eye for an eye makes the whole world blind.”
— ATR (@RayuduAmbati) May 8, 2025
Let’s remember — this isn’t a call for weakness, but a reminder of wisdom.
Justice must stand firm, but never lose sight of humanity.
We can love our nation fiercely and still hold compassion in our hearts.
Patriotism and peace can…