Arshdeep singh: Cricket News & Match Updates
अर्शदीप की नो बॉल्स पर भड़के बांगड़ और कैफ, बोले- 'उसका रनअप काफी लंबा है...'
न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 में 21 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। न्यूज़ीलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 176/6 का मजबूत स्कोर बनाया और इसके बाद भारत को 155 रनों पर रोककर मैच को 21 रन से जीत लिया। इस मैच में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव (49) और वाशिंगटन सुंदर (50) ने तेज-तर्रार पारियां खेली लेकिन ये पारियां टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुई।
हालांकि, बल्लेबाज़ों के फ्लॉप शो के अलावा भारत की हार के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी कसूरवार ठहराया जा रहा है। अर्शदीप ने अपने तीन ओवर तो अच्छे डाले थे लेकिन आखिरी ओवर में तीन छक्कों समेत कुल 27 रन लुटवाकर वो आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। अगर आखिरी ओवर में अर्शदीप 27 रन ना लुटाते तो शायद इस मैच की कहानी कुछ और हो सकती थी। अर्शदीप ने अपने और पारी के आखिरी ओवर की पहली ही गेंद नो बॉल डाली जिस पर डेरिल मिचेल ने छक्का लगाकर उन पर दबाव बना दिया और इसके बाद लगातार तीन छक्के लगाकर भारतीय खेमे में हड़कंप मचा दिया। Read More...