Ashes 2022
महिला एशेज : ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वनडे में इंग्लैंड का किया सूपड़ा साफ, सीरीज 3-0 से की अपने नाम
ऑस्ट्रेलिया की 20 वर्षीय तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड (4/31) की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के कारण मंगलवार को बहु-प्रारूप एशेज में यहां ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 163 पर समेट दिया, जवाब में कप्तान मेग लैनिंग के अर्धशतक ने मेजबान टीम को अंतिम वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में आठ विकेट से जीत दिलाई। युवा ऑलराउंडर सदरलैंड ने ओवल में 31 रन लेकर चार विकेट अपने नाम किया, जिससे इंग्लैंड 163 रनों पर ही ऑलआउट हो गया था, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर से शेष रहते मैच के साथ एशेज पर कब्जा कर लिया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरा इंग्लैंड ने पहले घंटे के भीतर डेब्यू कर रही एम्मा लैम्ब (0) और कप्तान हीथर नाइट (9) का विकेट नौ ओवर में सिर्फ 19 पर ही खो दिया। टैमी ब्यूमोंट (50) और नट साइवर (46) की अनुभवी जोड़ी ने 88 रनों की साझेदारी की। वे 18-30 ओवरों के बीच एक भी बाउंड्री नहीं खोज सके और बड़े स्कोर करने का दबाव अंतत: दोनों बल्लेबाजों पर आ गया क्योंकि वे दोनों बल्लेबाज पांच ओवर के बीच आउट हो गईं। इसके बाद, इंग्लैंड का विकेट गिरता चला गया।
Related Cricket News on Ashes 2022
-
Womens Ashes : इंग्लैंड महिला टीम दूसरे वनडे में भी हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ गंवाई…
ऑस्ट्रेलिया के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की वजह से इंग्लैंड को रविवार को यहां ओवल में दूसरे महिला वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले वनडे जीत के बाद एशेज श्रृंखला ...
-
AUS W vs ENG W: मेग लैनिंग ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच, देखकर दंग रह गए साथी खिलाड़ी, देखें…
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे एशेज सीरीज खेल जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मैच रविवार (6 फरवरी) को खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ...
-
AUSvsENG : पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया से 27 रन से हारी इंग्लैंड महिला टीम
शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां मनुका ओवल में खेले गए पहले वनडे में महिला इंग्लैंड टीम को 27 रन से हराकर बहु-प्रारूप एशेज सीरीज को बरकरार रखा। केट क्रॉस ...
-
WATCH: एमी जोन्स ने स्टंप के पीछे दिखाई 'चीते सी फुर्ती', पलक झपकते ही उड़ा दी गिल्लियां
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर एमी जोन्स (Amy Jones) द्वारा बेहतरीन विकेटकीपिंग देखने को मिली। उनकी बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों को... ...
-
इंग्लैंड ने नहीं करने दी ऑस्ट्रेलिया की जीत की दहलीज पार,एकमात्र महिला एशेज टेस्ट रोमांचक ड्रॉ पर हुआ…
महिला एशेज में एकमात्र टेस्ट रोमांचक ड्रॉ पर खत्म हुआ, क्योंकि इंग्लैंड रविवार को मनुका ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो ओवरों में अपना आखिरी विकेट बचाने में सफल रहा। ड्रॉ से महिला एशेज ...
-
महिला एशेज टेस्ट : रशेल हेन्स और कप्तान मेग लैनिंग के अर्धशतको की बदोलत पहले दिन के अंत…
रशेल हेन्स (86) और कप्तान मेग लैनिंग (93) के अर्धशतकों ने गुरुवार को मनुका ओवल में महिला एशेज टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 327/7 पर पहुंचा दिया। मेजबान टीम के 14.5 ओवर में 43/3 ...
-
Women's Ashes 2022 : पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया
ताहलिया मैकग्रा (91) की नाबाद पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां बहुप्रारूप महिला एशेज के पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को नौ विकेट हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42