Ashes series: Cricket News & Match Updates
लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन, पहले सत्र में आस्ट्रेलिया ने गंवाए 4 विकेट, इंग्लैंड से 178 रन पीछे
लंदन, 16 अगस्त | यहां लॉडर्स मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर 258 रनों के जवाब में भोजनकाल तक अपने चार विकेट महज 80 रनों पर ही खो दिए हैं। मेहमान टीम अभी भी इंग्लैंड से 178 रन पीछे है। पहले मैच के हीरो स्टीव स्मिथ 13 और मैथ्यू वेड (0) अभी विकेट पर हैं।
अपने दूसरे दिन के स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 30 रनों से आगे खेलने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने 60 के कुल स्कोर पर कैमरून बैनक्रॉफ्ट का विकेट खो दिया। बैनक्रॉफ्ट पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का पहला टेस्ट विकेट बने।
क्रिस वोक्स ने अगले ओवर में उस्मान ख्वाजा की 36 रनों की पारी का अंत किया। और ब्रॉड ने 71 के कुल स्कोर पर ट्रेविड हेड को आउट कर आस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा दिया।
अब आस्ट्रेलिया को स्मिथ और वेड से उम्मीदें हैं। इन दोनों ने बर्मिघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगाए थे और बेहतरीन साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत किया था। इंग्लैंड की तरफ से ब्रॉड दो विकेट ले चुके हैं। आर्चर और वोक्स को एक-एक सफलता मिली है।
इस मैच के पहले दिन का खेल बारिश के कारण पूरी तरह से धुल गया था। दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम आखिरी सत्र के खत्म होने से कुछ देर पहले ऑल आउट हो गई थी। इंग्लैंड के लिए सर्वोच्च स्कोर सलामी बल्लेबाज रोनी बर्न्स रहे, जिन्होंने 53 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 52 रनों की पारी खेली।
Related Cricket News for Ashes series - Tesst
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 251 रनों से शिकस्त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरों
एशेज में लागू हो सकता है सबस्टीट्यूट खिलाड़ी का नियम
Concussion subs set to make debut in Ashes
माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी,इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में से ये टीम जीतेगी एशेज सीरीज
Ashes: Australia swap ICC Test rankings with England
Australia look to extend dominance in final Ashes Test against England
4th Ashes Test: Alastair Cook unbeaten century helped England score 192/2, trailing by 135 runs
Ashes: England pacer Craig Overton ruled out of Boxing Day Test
Australia captain Steve Smith cleared of hand injury
Ashes Series: England stay in hunt in Adelaide Test
Ashes Series: England trail by 413 runs on Day 2 of second test
Under lights, Adelaide wicket will be fastest in Australia, says Darren Lehmann
Australia close in on taking 1-0 lead in Ashes series
Ashes: Steve Smith, Josh Hazlewood boost Australia on Day 3
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16