Ashwin clean bowled stokes
Advertisement
WATCH: अश्विन की जादुई गेंद नहीं पढ़ पाए स्टोक्स, पलक झपकते ही उड़ गई गिल्लियां
By
Shubham Yadav
January 27, 2024 • 15:02 PM View: 905
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्द्धशतक लगाने वाले इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स दूसरी पारी में बिल्कुल फ्लॉप साबित हुए और रविचंद्रन अश्विन की एक शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। अश्विन के खिलाफ स्टोक्स का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है और ये सिलसिला हैदराबाद टेस्ट की दूसरी पारी में भी जारी रहा।
अश्विन इंग्लिश पारी का 37वां ओवर कर रहे थे और इस ओवर की पांचवीं गेंद उन्होंंने बिल्कुल स्टंप लाइन पर डाली। स्टोक्स ने इस गेंद को खेलने के लिए पैर भी निकाला लेकिन गेंद आखिरी समय पर घूम गई और उनकी ऑफ स्टंप पर जा लगी। अश्विन की इस गेंद पर आउट होने के बाद स्टोक्स का रिएक्शन देखने लायक था। वहीं, अश्विन का जश्न भी काफी रोमांचित करने वाला था।
Advertisement
Related Cricket News on Ashwin clean bowled stokes
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago