Bcci contract
BCCI ने किया भारतीय महिला टीम के सालाना कॉन्ट्रैक्ट्स का ऐलान, जानिए किसे मिला कौन सा ग्रेड
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को 2022-23 सीज़न के लिए भारतीय सीनियर महिला टीम के लिए वार्षिक खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट्स की घोषणा कर दी है। इन कॉन्ट्रैक्ट्स को तीन ग्रेड्स में बांटा गया है जबकि पुरुष भारतीय टीम के ग्रेड्स को चार भागों में बांटा गया था। महिला क्रिकेट टीम में ए प्लस ग्रेड को नहीं रखा गया है यही कारण है कि इस कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ तीन ही ग्रेड हैं।
इस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना, साथ ही दीप्ति शर्मा को ग्रेड ए में रखा गया है। जबकि रेणुका ठाकुर, जेमिमाह रोड्रिग्स, शफाली वर्मा, ऋचा घोष और राजेश्वरी गायकवाड़ को ग्रेड बी में रखा गया है। वहीं, ग्रेड सी में कुल सात महिला खिलाड़ियों को रखा गया है।
Related Cricket News on Bcci contract
-
क्या BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड A से बर्खास्त होंगे रहाणे और पुजारा?
खराब फॉर्म से गुजर रहे भारत के सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को वर्ष 2022 के लिए बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधों के ग्रुप बी में डिमोट किया जा सकता है, जबकि ऋषभ पंत ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08