BCCI ने किया भारतीय महिला टीम के सालाना कॉन्ट्रैक्ट्स का ऐलान, जानिए किसे मिला कौन सा ग्रेड
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम के सालाना अनुबंध की घोषणा कर दी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी महिला खिलाड़ी को कौन से ग्रेड में रखा गया है।


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को 2022-23 सीज़न के लिए भारतीय सीनियर महिला टीम के लिए वार्षिक खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट्स की घोषणा कर दी है। इन कॉन्ट्रैक्ट्स को तीन ग्रेड्स में बांटा गया है जबकि पुरुष भारतीय टीम के ग्रेड्स को चार भागों में बांटा गया था। महिला क्रिकेट टीम में ए प्लस ग्रेड को नहीं रखा गया है यही कारण है कि इस कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ तीन ही ग्रेड हैं।
इस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना, साथ ही दीप्ति शर्मा को ग्रेड ए में रखा गया है। जबकि रेणुका ठाकुर, जेमिमाह रोड्रिग्स, शफाली वर्मा, ऋचा घोष और राजेश्वरी गायकवाड़ को ग्रेड बी में रखा गया है। वहीं, ग्रेड सी में कुल सात महिला खिलाड़ियों को रखा गया है।
Trending
इन सात खिलाड़ियों में मेघना सिंह, देविका वैद्या, सब्बिनेनी मेघना, अंजलि सर्वणी, पूजा वस्त्रकर, स्नेह राणा, राधा यादव, हरलीन देओल और यास्तिका भाटिया के नाम शामिल हैं। बीते कुछ महीने महिला क्रिकेट के लिए काफी अच्छे रहे हैं। पिछले महीने ही महिला आईपीएल का पहला सीजन समाप्त हुआ था और उसी दौरान बीसीसीआई ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए ये ऐलान किया था कि अब से महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को एक समान सैलरी दी जाएगी।
NEWS : BCCI announces annual player retainership 2022-23 - Team India (Senior Women). #TeamIndia
— BCCI Women (@BCCIWomen) April 27, 2023
More Details https://t.co/C4wPOfi2EF
Also Read: IPL T20 Points Table
बीसीसीआई के इस फैसले की दुनियाभर में तारीफ हुई और महिला क्रिकेटर्स में खुशी का माहौल था। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद अब ए ग्रेड में आने वाली महिला क्रिकेटर्स को भी सालाना 5 करोड़ दिए जाएंगे जबकि बी ग्रेड में 3 करोड़ और सी ग्रेड में 1 करोड़ सालाना रकम दी जाएगी। इसका मतलब ये है कि ए ग्रेड में आने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को सालाना 5 करोड़ दिए जाएंगे।
Logan Cup
Major League Tournament - Test
New Zealand Cricket Women's One Day Competition
New Zealand Cricket Women's One Day Competition
New Zealand Cricket Women's One Day Competition
New Zealand tour of Bangladesh - Test
Vijay Hazare Trophy
-
Ambati Rayudu को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, IPL ऑक्शन में टारगेट करेगी चेन्नई सुपर किंग्स Sat, 09 Dec 2023 05:45 PM
-
भारत में वर्ल्ड कप जीतना बहुत संतोषजनक था: पैट कमिंस Sat, 09 Dec 2023 05:45 PM
-
टीम इंडिया के 5 स्टार क्रिकेटर, जिनका 2027 World Cup में खेलना होगा मुश्किल Sat, 09 Dec 2023 05:45 PM