Bcci policy cricketers wives: Cricket News & Match Updates
ऑस्ट्रेलिया में हार के बाद BCCI का नया फरमान, पूरे टूर पर पत्नी नहीं रह पाएगी साथ
भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) काफी सख्त नजर आ रहा है और उन्होंने खिलाड़ियों के लिए आगे आने वाले विदेशी दौरों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। शनिवार, 11 दिसंबर को, बीसीसीआई ने एक समीक्षा बैठक की, जिसमें वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर, कप्तान रोहित और मुख्य कोच गौतम गंभीर भी शामिल हुए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ऑस्ट्रेलिया में निराशाजनक परिणाम के बाद खिलाड़ियों के लिए नए दिशा-निर्देश लागू करने के लिए तैयार है। दिशा-निर्देशों के अनुसार, क्रिकेटरों की पत्नियां पूरे दौरे के दौरान खिलाड़ियों के साथ नहीं रह पाएंगी। एक क्रिकेटर के परिवार को 45 दिनों के दौरे के दौरान अधिकतम दो सप्ताह तक रहने की अनुमति होगी। साथ ही, प्रत्येक खिलाड़ी को टीम बस से यात्रा करनी होगी। अलग-अलग यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। Read More...