Chris tremlett
VIDEO: बॉडी बिल्डर क्रिस ट्रेमलेट ने बैट से मचाया गदर, फिलैंडर को मारे तीन लगातार छक्के
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के दौरान फैंस अपने समय के महान क्रिकेटर्स को फिर से खेलते हुए देख रहे हैं। चल रहे टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले में, साउथ अफ्रीका मास्टर्स का मुकाबला इंग्लैंड मास्टर्स से हुआ जिसे अफ्रीकी टीम ने आसानी से 7 विकेट से जीत लिया। इस मैच में इंग्लैंड मास्टर्स के तेज़ गेंदबाज़ क्रिस ट्रेमलेट भी लाइमलाइट लूटने में सफल रहे।
बीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में क्रिस ट्रेमलेट गेंद के साथ तो कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने बल्ले से ताबड़तोड़ छक्के लगाकर सुर्खियां जरूर बटोर लीं। उन्होंने साउथ अफ्रीका मास्टर्स के तेज़ गेंदबाज वर्नेन फिलैंडर को लगातार तीन छक्के लगाए। इंग्लैंड की पारी का आखिरी ओवर करने आए फिलैंडर के ओवर में, क्रिस ट्रेमलेट ने बिल्कुल भी तरस नहीं दिखाया और लगातार तीन छक्के जड़ दिए।
Related Cricket News on Chris tremlett
-
5 सबसे लंबे क्रिकेटर्स, कद ऐसा कि उड़ते पक्षी के पर गिन लें
इस आर्टिकल में शामिल है इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले 5 सबसे लंबे क्रिकेटर्स का नाम। गौर करने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का बोलबाला है। ...
-
भारत से करारी हार के बाद इंग्लैंड टीम पर भड़के कई पूर्व क्रिकेटर, कहा-शर्म आती है
इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में चौथे टेस्ट में भारत की 157 रन की जीत के कुछ ही मिनटों के भीतर, इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज क्रिस ट्रेमलेट ऑफ स्पिनर आर अश्विन को बाहर किए जाने ...
-
सचिन तेंदुलकर की फिटनेस के मुरीद हुए क्रिस ट्रेमलेट, ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर जताई ये इच्छा
रायपुर में खेली जा रही रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में भाग ले रही इंग्लैंड लेजेंड्स टीम के तेज गेंदबाज क्रिस ट्रेमलेट ने भारत के महान बल्लेबाज और इंडिया लेजेंड्स टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर की ...
-
'6 फीट 8 इंच लंबाई और वजन 125 किलो', पहलवान क्रिस ट्रेमलेट से बाइसेप्स की तुलना करते दिखे…
Road Safety World Series T20: इंग्लैंड लीजेंड्स ने इंडिया लीजेंड्स को रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से हरा दिया है। इस मैच के दौरान सभी की नजरें पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी क्रिस ट्रेमलेट पर आकर टिक ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15