Cm eknath shinde
VIDEO: 'सूर्या वो कैच ना पकड़ता तो उसे ड्रॉप कर देता', रोहित ने सीएम शिंदे के सामने ले लिए SKY के मज़े
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर भारत लौटे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को अन्य भारतीय खिलाड़ियों के साथ शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन में सम्मानित किया गया। रोहित के साथ सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे भी इस दौरान मौजूद थे। रोहित को जब सम्मानित किया गया तो उसके बाद उन्होंने विधान भवन के सदस्यों को संबोधित भी किया और तभी उनका मज़ाकिया अंदाज़ भी देखने को मिला।
विधान भवन के सदस्यों ने रोहित का स्वागत 'मुंबई चा राजा रोहित शर्मा' के नारे के साथ किया। ये बिल्कुल वैसा ही माहौल बन गया था जैसे वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान माहौल था। रोहित शर्मा ने इस स्पेशल सम्मान से उन्हें सम्मानित करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को धन्यवाद दिया।
Related Cricket News on Cm eknath shinde
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago