Deandra Dottin Interesting Record: आईसीसी वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का आगाज 12 जून से होने वाला है। इस मेगा इवेंट में कई दिग्गज खिलाड़ी खेलती नज़र आएंगी, जिसमें से एक वेस्टइंडीज की महान ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन (Deandra Dottin) हैं। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए 34 वर्षीय डिएंड्रा डॉटिन के एक बेहद ही खास टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।
2018 में रचा कीर्तिमान: कैरेबियाई सुपरस्टार डिएंड्रा डॉटिन वुमेंस वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे महान ऑलराउंडर में से हैं। वो अपनी बैटिंग से जितना धमाल मचाती हैं, उतना ही अपनी बॉलिंग से भी कहर बरपाती हैं। ऐसा ही उन्होंने साल 2018 में करके दिखाया और प्रोडिवेंस के ग्राउंड पर ICC Women's T20 World Cup के इतिहास का सबसे बेस्ट स्पेल फेंका।
इस मुकाबले में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 3.4 ओवर गेंदबाज़ी की थी और बांग्लादेश के सामने सिर्फ 5 रन खर्च करके 5 विकेट चटका दिए थे। खास बात तो ये है कि इस मैच में उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका और उनका इकोनॉमी रेट सिर्फ 1.36 रहा।