England Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ किया है। पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 38 रनों से हराया। कप्तान स्मृति मंधाना टीम के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आईं। उन्होंने जीत का श्रेय 8 महीने बाद टीम में वापसी करने वालीं यास्तिका भाटिया को दिया।
मंधाना ने कहा कि यास्तिका की पारी मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई और वह मैच को इंग्लैंड की पहुंच से दूर ले गईं। उन्होंने कहा, "पावरप्ले में दो विकेट गंवाना सही नहीं था। जीत का श्रेय 8 महीने बाद वापसी करने वालीं यास्तिका को जाता है। वह मैच को इंग्लैंड की पहुंच से दूर ले गईं। जेमिमा ने एक बार फिर वही काम किया, जो वह करती हैं। दूसरी पारी में फील्डिंग करना फायदेमंद साबित हुआ। जेमी और यास्तिका से बहुत सारे इनपुट मिले। सभी गेंदबाज अपने प्लान पर काम कर रही थीं। वह दबाव में शांत थीं। नंदिनी के अंदर दमदार प्रदर्शन करने की आग है। उन्होंने कुछ अहम ओवर डाले और महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।"