Top-3 Teams With Lowest Totals In ICC Womens T20 World Cup History: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन टीमों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया।
3. बांग्लादेश (Bangladesh): इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर एक एशियाई टीम मौजूद है, जो कि कोई और नहीं, बांग्लादेश है। वो साल 2014 के वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के सामने सिलहट के मैदान (बांग्लादेश में ही) पर अपनी इनिंग के 20 ओवर में सिर्फ 58/9 स्कोर बना पाए थे। ये टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला था, जिसे इंग्लैंड ने 137 रन डिफेंड करके 79 रनों से जीता था।
2. पाकिस्तान (Pakistan): इस शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी टीम मौजूद हैं, जो कि साल 2024 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के सामने सिर्फ 11.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई थी और 56 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। याद दिला दें कि ये टूर्नामेंट का 19वां मुकाबला था जो कि दुबई के मैदान पर खेला गया था और इसे न्यूजीलैंड ने 110 रन डिफेंड करके 54 रनों से जीता था।