Cm gautam
गंभीर का ऐलान, वर्ल्ड कप में नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए इससे अच्छा बल्लेबाज कोई नहीं मिल सकता है
13 अप्रैल। इंग्लैंड में होने वाला वनडे विश्व कप अब करीब है लेकिन भारतीय टीम में नंबर-4 को लेकर जो उलझने हैं, वह अभी भी कप्तान विराट कोहली के लिए चिंता का सबब हैं। कोहली ने इस क्रम को लेकर अभी तक जो प्रयोग किए हैं, वो विफल ही रहे हैं ऐसे में चिता में इजाफा लाजमी है।
हाल ही में भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में सीरीज खेली थी जिसमें उसे 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में भारत ने अंबाती रायडू को नंबर-4 पर मौका दिया था, लेकिन वह पूरी तरह से फेल रहे थे। रायडू ने 13, 18 और दो रनों की पारियां खेली थीं।
विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन सोमवार को होना है। कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी सिर्फ नंबर-4 को लेकर चर्चा कर रहे हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने शनिवार को कहा है कि संजू सैमसन नंबर-4 के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प हैं।
संजू इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेल रहे हैं। अभी तक उन्होंने लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है और शतक भी जमाया है। उन्हें हालांकि अभी तक भारतीय टीम की जर्सी नहीं मिली है।
स्टार स्पोटर्स के एक कार्यक्रम में गंभीर ने कहा, "मेरे लिए यह साफ है। मेरे हिसाब से संजू सैमसन नंबर-4 के लिए उपयुक्त विकल्प हैं। मैं हमेशा कुछ अलग करने की वकालत करता हूं और अच्छे स्तर के खिलाड़ियों की खोज में रहता हूं। संजू इस क्रम के लिए सबसे सही बल्लेबाज हैं।"
विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन सोमवार को होना है और स्टार स्पोर्ट्स इस चयन प्रक्रिया के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन का सीधा प्रसारण करेगा।
Related Cricket News on Cm gautam
-
IPL 2019: ये 3 बड़े विस्फोटक दिग्गज हुए आईपीएल से अलग, फैन्स के लिए बुरी खबर
22 मार्च। आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज 23 मार्च से होने वाला है। एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का जबरदस्त कमाल फैन्स को देखने को मिलेगा। आईपीएल के पिछले ...
-
पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल, कही ऐसी बात
22 मार्च। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा ने शुक्रवार को यहां अपने मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर यह जानकारी दी। गंभीर ने भारत के ...
-
गौतम गंभीर बोले,वर्ल्ड कप में अगर पाकिस्तान से हो फाइनल तो ना खेले टीम इंडिया
नई दिल्ली, 18 मार्च (CRICKETNMORE)| आगामी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को बायकॉट करने की मांग को लेकर अपनी राय जाहिर करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने सोमवार को कहा ...
-
आईपीएल फ्लैशबैक: सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 11 सीजन खेले जा चुके हैं। इस दौरान कई दिग्गज बल्लेबाजों ने बड़ी पारियों खेली हैं। आज हम बात करेंगे आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक मारने वाले बल्लेबाजों के ...
-
गौतम गंभीर पद्म श्री अवॉर्ड जीतने के बाद ऐसे कही दिल की बात
नई दिल्ली, 17 मार्च (CRICKETNMORE)| पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पद्म श्री पुरस्कार मिलने के बाद अपने समर्थकों को शुक्रिया कहा है। गंभीर को शनिवार को राष्ट्रपति भवन में देश के चौथे सबसे बड़े ...
-
आतंकी हमले पर भड़के गौतम गंभीर, कहा अब पाकिस्तान से युद्ध के मैदान में हो बात
नई दिल्ली, 14 फरवरी (CRICKETNMORE)| जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर गुरुवार को हुए आत्मघाती हमले से आहत पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि अब पाकिस्तान के ...
-
पुलवामा आतंकी हमले पर भड़के भारतीय क्रिकेटर्स, गंभीर और सहवाग ने निकाला गुस्सा
14 फरवरी,(CRICKETNMORE)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में एक आत्मघाती हमलवार द्वारा विस्फोटकों से लदी एसयूवी से सीआरपीएफ की बस पर किए गए आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए हैं। इस ...
-
अमित भंडारी पर अंडर-23 ट्रायल्स के दौरान हुए हमले को लेकर गंभीर हुए आगबबूला, ट्विट कर लगाई फटकार
11 फरवरी। मुख्य चयनकर्ता अमित भंडारी पर अंडर-23 ट्रायल्स के दौरान हुए हमले को लेकर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा है कि वह इस मामले में आरोपियों के ...
-
गौतम गंभीर की मांग,वर्ल्ड कप के लिए इस दिग्गज खिलाड़ी को मिले टीम इंडिया में जगह
1 फरवरी (CRICKETNMORE)| भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप के लिए स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का समर्थन करते हुए कहा है कि उनका अनुभव टूर्नामेंट में टीम के काम आएगा। ...
-
चौथे वनडे में मिली हार के बाद गौतम गंभीर भी हुए खफा, बताया पांचवें वनडे में इस खिलाड़ी…
31 जनवरी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को हेमिल्टन के सेडन पार्क पर खेले गए चौथे वनडे मैच में भारत को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पांच वनडे ...
-
गौतम गंभीर ने 2019 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान किया,इन खिलाड़ियों को किया बाहर
29 जनवरी,(CRICKETNMORE)। वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप 2019 के लिए अपनी पसंद की 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। गंभीर ने अपनी ...
-
गौतम गंभीर को संन्यास के बाद बड़ा सम्मान, पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया
नई दिल्ली, 26 जनवरी (CRICKETNMORE)| मशहूर पर्वातारोही बछेंद्री पाल को शुक्रवार को भारत सरकार ने पद्म भूषण अलंकरण देने की घोषणा की है। भारत सरकार द्वारा जारी पद्म भूषण पुरस्कार की सूची में बछेंद्री एकमात्र ...
-
इस खिलाड़ी के परफॉर्मेंस को देखकर गौतम गंभीर ने किया ऐलान, यह जरूर खेलेगा वर्ल्ड कप
23 जनवरी। नेपियर में खेले गए पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को 157 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत के तरफ से कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद ...
-
गौतम गंभीर आईपीएल 2019 में इस टीम के बनेंगे कोच, जानिए बड़ी खबर
14 दिसंबर। भले ही महान गौतम गंभीर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है लेकिन एक बार फिर आईपीएल 2019 में क्रिकेट के मैदान पर लौटने वाले हैं। देखें पूरा स्कोरकार्ड अंदरूनी खबरों ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago
-
- 5 days ago