Cricket world cup: Cricket News & Match Updates
मुस्तफिजुर को रिलीज करने पर बौखलाहट, बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल टेलीकास्ट पर लगाया बैन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों के बाद मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज किया गया था, जिससे बांग्लादेश में काफी बौखलाहट है।
बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से जारी एक निर्देश हमारे संज्ञान में आया है, जिसके तहत बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को 26 मार्च 2026 से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई के इस फैसले का कोई उचित कारण ज्ञात नहीं है। इस फैसले से बांग्लादेशियों में दुख, परेशानी और गुस्सा है। ऐसी परिस्थितियों में, अगला निर्देश जारी होने तक, यह आदेश दिया जाता है कि सभी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों और संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण/टेलीकास्ट सस्पेंड कर दिया जाए।" Read More...