Dc vs kkr: Cricket News & Match Updates
Kuldeep Yadav ने पार की हदें, DC vs KKR मैच के बाद Rinku Singh को मारे दो थप्पड़; देखें VIDEO
Kuldeep Yadav Slapped Rinku Singh Video: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 48वें मुकाबले में बीते मंगलवार, 29 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 14 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि इस मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने फैंस के बीच बवाल मचा दिया है। दरअसल, इस वीडियो में DC के बॉलर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) KKR के बैटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) को थप्पड़ जड़ते नज़र आए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ। ये पूरी घटना DC vs KKR के बीच खेले गए मुकाबले के बाद घटी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ये मुकाबला खत्म होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर रहे होते हैं कि इसी बीच कुलदीप यादव अपने बगल में खड़े रिंकू सिंह को मज़े-मज़े में थप्पड़ जड़ देते हैं। Read More...