Dc vs mi news
IND vs Eng: चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के सामने भारत मजबूत, स्टंप्स तक मेजबान का स्कोर 24/1
अक्षर पटेल (4/68) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को इंग्लैंड की पहली पारी 205 रनों पर ढेर कर दी।
भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 24 रन बना लिए हैं और वह अभी 181 रन पीछे है। स्टंप्स तक चेतेश्वर पुजारा 36 गेंदों पर एक चौके के सहारे 15 रन और रोहित शर्मा 34 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने एक विकेट लिया।
इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। इंग्लैंड की टीम खराब शुरुआत के बाद संभल नहीं सकी और पहले दिन ही ऑलआउट हो गई।
इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 121 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 55 रन बनाए। उनके अलावा डेनियल लॉरेंस ने 46, ओली पोप ने 29 और जॉनी बेयरस्टो ने 28 रन बनाए जबकि जेम्स एंडरसन 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की ओर से अक्षर के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 47 रन देकर तीन विकेट , मोहम्मद सिराज ने 45 रन देकर दो विकेट और वाशिंगटन सुंदर ने 14 रन देकर एक विकेट लिया। ईशांत शर्मा 23 रन देकर खाली हाथ रहे।
Related Cricket News on Dc vs mi news
-
IND vs ENG: इंग्लैंड के सामने दिखा भारतीय टीम का दबदबा, अक्षर पटेल के कमाल से 205 रनों…
लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (4/68) के नेतृत्व में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने यहां मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को ...
-
WI vs SL: कीरोन पोलार्ड ने बताया, कब उनके मन में आया एक ओवर में 6 छक्के मारने…
श्रीलंका के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन ...
-
टी-20 ब्लास्ट में गेंद से कमाल करने को लॉकी फर्ग्यूसन तैयार, यॉर्कशायर के साथ किया खिलाड़ी ने करार
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन ने 2021 के टी20 ब्लास्ट सीजन के लिए काउंटी क्लब यॉर्कशायर के साथ करार किया है। फर्ग्यूसन हालांकि अभी चोटिल हैं और बीते साल नवम्बर के बाद से प्रतिस्पर्धी ...
-
ICC टी-20 रैंकिंग में रोहित और बुमराह के हाथ लगी निराशा, दोनों खिलाड़ी एक-एक स्थान नीचे फिसले
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। रोहित बल्लेबाजों की सूची में 13वें से 14वें नंबर ...
-
'बल्लेबाज को हर गेंद को खेलने के लिए मजबूर करते है अक्षर पटेल', खिलाड़ी के पिंक बॉल टेस्ट…
अनुभवी भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के दौरान लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने अच्छी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की, ...
-
AFG vs ZIM: पांच दिन के टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे को दूसरे दिन मिली जीत, अफगानिस्तान को 10…
जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को यहां शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दूसरे ही दिन बुधवार को 10 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अफगानिस्तान ...
-
IND vs ENG: मौसम में बदलाव के कारण इंग्लैंड टीम के कुछ सदस्यों की हालत बिगड़ी, कप्तान रूट…
भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा टेस्ट मैच शुरू होना है, लेकिन उससे पहले ही मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण इंग्लैंड के कुछ सदस्य बीमार पड़ ...
-
Latest Cricket News: जानें आज की टॉप क्रिकेट ख़बरें
Feb.3, Latest Cricket News - भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगे। चौथे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह की जगह उमेश यादव का टीम में शामिल होना लगभग तय। आईपीएल 2021 ...
-
IND vs ENG: 'स्पिन पिचों पर खेलने के लिए प्रतिभा का होना बहुत जरूरी', टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी…
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि सफेद गेंद ने स्पिन समर्थित पिचों पर बल्लेबाजों के डिफेंस को काफी प्रभावित किया है। भारत और इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज तीसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन ...
-
NZ vs AUS: मैक्सवेल और फिंच की शानदार पारी से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 64 रनों से हराया,…
ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (70) और कप्तान आरोन फिंच (69) की शानदार पारी तथा एश्टन एगर (6/30) की बेहतरीन गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को बुधवार को ...
-
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर WTC फाइनल की राह लेगा भारत, टीम इंडिया की…
विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया गुरुवार से मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच में सीरीज पर कब्जा कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में ...
-
IND vs ENG: टर्निंग पिचों पर बेहतर खेल के लिए अंशुमान गायकवाड़ ने दी बल्लेबाजों को सलाह
पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंशुमान गायकवाड़ को उनकी धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ बल्लेबाजी करने के लिए उनके खेल के दिनों के समय एक 'दीवार' माना जाता था, चाहे वह जमैका के सबीना पार्क में ...
-
IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग 11 में हो सकता है बड़ा बदलाव, बुमराह की…
तेज गेंदबाद उमेश यादव इंग्लैंड के खिलाफ यहां मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में शामिल किए जा सकते हैं। 33 वर्षीय जसप्रीत बुमराह ...
-
AFG vs ZIM: जिम्बाब्वे ने टेस्ट मैच के पहले दिन अफगानिस्तान को 131 रनों पर समेटा, ब्लेसिंग मुजरबानी…
तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और विक्टर नियोची की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे ने यहां शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन अफगानिस्तान को उसकी पहली पारी में ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55