Advertisement
Dhruv jurel news: Cricket News & Match Updates
Advertisement
IND vs WI: विकेटकीपिंग में ऋषभ पंत से काफी आगे हैं ध्रुव जुरेल, नहीं यकीन तो देख लो ये VIDEO
ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में भारतीय विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को गुरुवार, 2 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला और उन्होंने पहले ही दिन अपनी विकेटकीपिंग से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। जुरेल ने कई शानदार कैच तो लपके ही लेकिन इसके अलावा भी उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग से कई रन बचाए।
मैच के दूसरे ही ओवर में, जुरेल ने एक अविश्वसनीय कैच लपका और दिखाया कि वो कितने अच्छे विकेटकीपर हैं। इसके बाद भी जुरेल नहीं रुके और स्टंप के पीछे अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जसप्रीत बुमराह की गेंद पर जॉन कैंपबेल का एक और कैच लपका। इस दौरान उन्होंने बुमराह की एक काफी ज्यादा स्विंग होती गेंद को भी हवा में छलांग लगाकर रोका। उनकी छलांगें देखकर हर कोई उनका फैन हो गया। Read More...
Related Cricket News for Dhruv jurel news - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement