Dk dhoni
IPL 2019 Match 25th: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ( मैच प्रिव्यू)
जयपुर, 10 अप्रैल | विजय रथ पर सवार मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स गुरुवार को यहां सवाईमान सिंह स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मुकाबले में मेजबान राजस्थान रॉयल्स की चुनौती से पार पाने उतरेगा।
वहीं, दूसरी तरफ घर में अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों के हार झेलने के बाद राजस्थान की टीम महेंद्र सिह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई के खिलाफ वापसी करना चाहेगी।
चेन्नई के खिलाफ वापसी करने के लिए राजस्थान को एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा क्योंकि चेन्नई ने अपने पिछले मुकाबले में घर में कोलकाता को सात विकेट से शिकस्त दी है।
चेन्नई ने लीग में अब तक छह मैचों में पांच मे जीत दर्ज की है जबकि एक में ही उसे हार मिली है। टीम 10 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।
टीम के गेंदबाज इस समय शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता को 108 रन पर ही रोक दिया था। तेज गेंदबाज दीपक चहर के साथ अनुभवी हरभजन सिंह और इमरान ताहिर भी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं।
बल्लेबाजी में अंबाती रायडु फॉर्म में लौटना चाहेंगे। रायडु को छोड़कर फॉफ डु प्लेसिस, शेन वाटसन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। डेथ ओवरों में धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी टीम के जड़ी बूटी का काम कर रही है।
दूसरी तरफ, राजस्थान की बल्लेबाजी ज्यादातर जोस बटलर और अजिंक्य रहाणे पर टिकी हुई है। युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक मैच में जरूर शतक लगाया था, लेकिन उसके बाद से वह अपने उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पा रहे हैं।
इसके अलावा स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स को भी चेन्नई के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन करने की जरुरत है।
राजस्थान ने पांच मैचो में केवल एक जीते हैं जबकि चार हारे हैं। टीम दो अंकों के साथ सातवें नंबर पर है।
टीमें (संभावित :)
राजस्थान : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग।
चेन्नई : अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा।
Related Cricket News on Dk dhoni
-
केकेआर से मिली जीत के बाद हरभजन सिंह और इमरान ताहिर को पुरानी वाइन कहकर संबोधित किया
चेन्नई, 10 अप्रैल| कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि हरभजन सिंह और इमरान ...
-
केकेआर से जीतने के बाद धोनी ने इमरान ताहिर के बारे में दिया ऐसा दिल जीतने वाला बयान
9 अप्रैल। चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से ...
-
VIDEO दीपक चाहर गेंदबाजी करते वक्त अपनी गेंदबाजी लेंथ भूल गए, धोनी ने दी सलाह और हुआ कमाल
7 अप्रैल। मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के 18वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रनों से ...
-
23 गेंद पर 37 रन की पारी खेल धोनी ने सीएसके को पहुंचाया 160 रन पर, पंजाब को…
6 अप्रैल। चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 20 ओवरों में तीन विकेट ...
-
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच हारे धोनी लेकिन क्रिकेट फैन्स का दिल इस तरह से जीता
मुंबई, 4 अप्रैल| चेन्नई सुपर किंग्स को भले ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में बुधवार को यहां हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी दरियादिली से ...
-
अंजिक्य रहाणे बोले,धोनी की बल्लेबाजी के सामनें गेंदबाजों का हो जाता है ऐसा हाल
चेन्नई, 1 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आठ रनों से हार झेलने के बाद माना कि महेंद्र सिंह धोनी को आउट करना गेंदबाजों के ...
-
एमएस धोनी ने कहा,इस रणनीति के तहत चेन्नई सुपर किंग्स को दिलाई शानदार जीत
चेन्नई, 1 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को यहां नाबाद 75 रनों की पारी खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स को अहम जीत दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने माना कि टीम को शरुआती झटके ...
-
IPL 2019: धोनी का तूफानी अर्धशतक, राजस्थान रॉयल्स को मिली को 176 रन की चुनौती
चेन्नई, 31 मार्च (CRICKETNMORE)| कप्तान महेंद्र सिह धोनी (नाबाद 75) के अर्धशतक के सहारे मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के 12वें मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स ...
-
धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी, IPL में ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने
31 मार्च। कप्तान महेंद्र सिह धोनी (नाबाद 75) के अर्धशतक के सहारे मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के 12वें मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच ...
-
धोनी की रणनीतिक क्षमता का कोई मुकाबला नहीं : रैना
नई दिल्ली, 27 मार्च - इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स का लंबे समय से हिस्सा रहने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी का रणनीति बनाने में कोई मुकाबला ...
-
IPL 12: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी ओवर तक मैच इस कारण गया, धोनी का खुलासा
नई दिल्ली, 27 मार्च| चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को यहां आखिरी ओवर में मिली जीत के बाद कहा कि पहली पारी में विकेट पर उम्मीद ...
-
जीत के बाद भी धोनी हुए नाखुश, कहा हमारी टीम ऐसा परफॉर्मेंस नहीं कर सकती है ?
27 मार्च। मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पांचवें मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हरा ...
-
RECORD: ऋषभ पंत ने तूफानी अर्धशतक से रचा इतिहास,तोड़ा एमएस धोनी का 7 साल पुराना रिकॉर्ड
25 मार्च,(CRICKETNMORE)। ऋषभ पंत की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 12वें सीजन के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को टीम 37 रनों से हरा ...
-
IPL 2019: चेन्नई की महाजीत के बाद कप्तान धोनी ने पिच को लेकर दिया ये बयान
चेन्नई, 24 मार्च (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से हराने के बाद मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र ...