Dk dhoni
'एमएस धोनी ने मुझे गिरगिट बनने पर मज़बूर किया', DK ने आखिर माही के लिए ऐसा क्यों बोला?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। डीके ने माना है कि कैसे उनके पुराने साथी और दिग्गज कप्तान एमएस धोनी की सफलता ने उन्हें गिरगिट बनने पर मज़बूर कर दिया। डीके ने कहा कि धोनी की सफलता ने उनके करियर को प्रभावित किया और उन्हें प्लेइंग इलेवन में कहीं भी जगह बनाने के लिए प्रेरित किया।
तमिलनाडु में जन्मे इस खिलाड़ी ने 2004 में धोनी से तीन महीने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। डीके की विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में काफी दम था लेकिन एक बार जब धोनी ने धूम मचा दी, तो डीके के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना मुश्किल हो गया। कार्तिक ने केन्या में एक ए दौरे को याद किया, जहां टीम के साथी एक ऐसे बल्लेबाज के बारे में बात कर रहे थे जिसके छक्के मारने की क्षमता का ज़िक्र सर गारफील्ड सोबर्स के समान ही किया जा रहा था।