Advertisement
Advertisement

England women cricket team

Manu Sawhney
© IANS

ईसीबी द्वारा महिला क्रिकेट के लिए उठाए गए इस कदम की ICC ने की तारीफ,जानिए

By Saurabh Sharma June 21, 2019 • 00:35 AM View: 841

लंदन, 21 जून (CRICKETNMORE)| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) द्वारा महिला क्रिकेट को 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) में शामिल करने के लिए नामांकित करने के कदम का स्वागत किया है। 2022 के राष्ट्रमंडल खेल बर्मिघम में होने हैं। 

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु स्वाहने ने कहा, "हम इस बात से काफी खुश हैं कि महिला क्रिकेट को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने के लिए नामांकित किया गया है। मैं इसके लिए सीजीएफ का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। राष्ट्रमंडल खेल परिवार का हिस्सा बनना शानदार होगा।"

Related Cricket News on England women cricket team