Advertisement
Essex cricket club: Cricket News & Match Updates
Advertisement
इंग्लैंड छोड़कर भारत लौटा ये तेज़ गेंदबाज़, टीम को लगा तगड़ा झटका
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ इंग्लैंड छोड़कर भारत लौट आया है। बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद ने व्यक्तिगत कारणों से इंग्लिश काउंटी टीम एसेक्स के साथ अपना कार्यकाल बीच में ही समाप्त कर दिया है, क्लब ने सोमवार को इसकी पुष्टि खुद की।
26 वर्षीय खलील अहमद, जो जून में एसेक्स से जुड़े थे, दो महीने के लिए लाल और सफ़ेद गेंद दोनों प्रारूपों में खेलने वाले थे, लेकिन मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप में सिर्फ़ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलने के बाद वो स्वदेश लौट आए। खलील का अनुबंध शुरू में सितंबर के अंत तक था। उनसे छह काउंटी चैंपियनशिप मैच यानि एसेक्स के लाल गेंद सीज़न के बाकी मैच और रॉयल लंदन वन-डे कप में अधिकतम दस लिस्ट ए मैच खेलने की उम्मीद थी। Read More...
Related Cricket News for Essex cricket club - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement