Fangirl shadab khan
VIDEO: छक्के क्यों खा रहे हो? पाकिस्तानी लड़की ने शादाब के मुंह पर कर दी बेज्ज़ती
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। शुरुआती तीन में से दो मैच तो बारिश की भेंट चढ़ गए जबकि एक मैच इंग्लैंड ने जीता। अब पाकिस्तान को सीरीज बराबर करने के लिए हर हाल में आखिरी मैच जीतना होगा लेकिन इस समय खिलाड़ियों का फॉर्म जिस कद्र खराब चल रहा है ये पाकिस्तान के लिए कतई आसान नहीं होगा।
इस समय ऑलराउंडर शादाब खान टीम के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। उनका हाल फिलहाल में गेंदबाजी में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। दूसरे टी20 मैच में लेग स्पिनर की बेहताशा पिटाई हुई थी और बटलर एंड कंपनी ने शादाब के चार ओवर में 55 रन लूट लिए थे। इस मैच में उन्हें गेंद से कोई विकेट भी नहीं मिला जबकि शादाब ने बल्लेबाजी में भी मेहमान टीम को निराश किया और रन-चेज़ के दौरान तीन रन पर आउट हो गए। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले शादाब का फॉर्म पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
Related Cricket News on Fangirl shadab khan
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago