LSG vs RCB: लखनऊ बनाम बेंगलुरु! यहां देखें Match Prediction और मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारी (LSG vs RCB Match Prediction, IPL 2026)
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार, 07 मई को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तब बेंगलुरु की टीम ने महज़ 15.1 ओवर में 146 रनों का लक्ष्य हासिल करके लखनऊ को 5 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में रसिख सलाम ने चार विकेट झटके थे, वहीं भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट अपने नाम किए थे।
LSG vs RCB, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी