First wicket
VIDEO: जसप्रीत बुमराह ने खत्म किया IPL 2026 में विकेट का सूखा, पहली ही गेंद पर साईं सुदर्शन को फंसाया इस तरह
मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आखिरकार आईपीएल 2026 में अपना विकेट का खाता खोल लिया। पिछले कुछ मैचों से विकेट का इंतजार कर रहे बुमराह ने आते ही कमाल कर दिखाया। पहली ही गेंद पर साईं सुदर्शन को फंसाकर उन्होंने मुंबई को जबरदस्त शुरुआत दिलाई।
आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला सोमवार (20 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है, जहां जसप्रीत बुमराह ने आखिरकार अपने विकेट का सूखा खत्म कर दिया। बुमराह इस सीजन के पहले पांच मैचों में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे, जिसके चलते वह मैदान पर थोड़ा निराश भी नजर आ रहे थे। लेकिन इस मैच में उन्होंने आते ही अपनी पुरानी लय दिखा दी और पहली ही गेंद पर टीम को बड़ी सफलता दिला दी।
Related Cricket News on First wicket
-
VIDEO: BBL में तबरेज शम्सी का स्टाइलिश अंदाज, डेब्यू मैच में पहली विकेट लेने के बाद ‘शू-कॉल’ सेलिब्रेशन…
बिग बैश लीग (BBL) में डेब्यू कर रहे साउथ अफ्रीकी स्पिनर तबरेज शम्सी ने मैदान पर आते ही अपनी छाप छोड़ दी। एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हुए शम्सी ने न सिर्फ अहम विकेट लिया, ...
-
थीक्षाना का कमाल! अपनी ही गेंद पर शुभमन गिल का जबरदस्त रिटर्न कैच लपककर भारत को दिया पहला…
एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड के आखिरी मैच में श्रीलंका के स्पिनर महेश थीक्षाना ने अपने शानदार फील्डिंग स्किल से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल का शानदार ...
-
VIDEO: मोहम्मद शमी ने 14 महीने बाद चटकाया टीम इंडिया के लिए विकेट, इंजरी के बाद ऐसे लिया…
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने चोट के बाद भारतीय टीम में वापसी कर ली है और इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 में उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाया। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51