Flintoff car accident
Advertisement
भयानक एक्सीडेंट के बाद पहली बार सामने आए फ्लिंटॉफ, चेहरा देखकर शायद ही पहचान पाएं आप
By
Shubham Sharma
September 09, 2023 • 10:53 AM View: 1421
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ का नौ महीने पहले एक भयानक कार एक्सीडेंट हो गया था। ये एक्सीडेंट इतना भयानक था कि उनकी जान जाते-जाते बची। अब फ्लिंटॉफ लगभग 9 महीने बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं। कार्डिफ़ में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच के दौरान फ्लिंटॉफ को देखा गया।
एंड्रयू फ्लिंटॉफ को दिसंबर में टीवी कार्यक्रम "टॉप गियर" की शूटिंग के दौरान एक दुर्घटना में चेहरे पर चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस घटना के बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया था। इस दुर्घटना में उनकी पसलियां टूट गईं और चेहरे और जबड़े में भी काफी चोटें आईं जिसके निशान आज भी उनके चेहरे पर देखे जा सकते हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Flintoff car accident
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08
Advertisement