For india
वेलिंग्टन टी-20 में भारतीय टीम प्लेइंग XI में बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी (प्रीव्यू)
वेलिंग्टन, 30 जनवरी| भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेते हुए न्यूजीलैंड में इतिहास पहले ही रच दिया है, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम की भूख शांत नहीं हुई होगी और टीम शुक्रवार को होने वाले चौथे टी-20 में लगातार चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। तीसरे टी-20 में भारत ने सुपर ओवर में जीत हासिल की थी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे जबकि न्यूजीलैंड भी यही स्कोर बना सकी थी और मैच टाई रहा जिसके कारण मैच सुपर ओवर में गया। न्यूजीलैंड ने 18 रनों का लक्ष्य दिया और रोहित शर्मा ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के मारते हुए टीम को न सिर्फ सीरीज पर कब्जा दिलाया बल्कि इतिहास भी रचा।
यह भारत की कीवी जमीन पर पहली टी-20 सीरीज जीत है।
रोहित ने सिर्फ सुपर ओवर में नहीं पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने खराब रिकार्ड को सुधारते हुए 40 गेंदों पर 60 रन बनाए थे। रोहित के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 38 रनों की पारी खेली थी।
भारतीय बल्लेबाजी ने तो तीनों मैचों में शानदार किया। तीसरे मैच में 27 रन बनाने वाले लोकेश राहुल ने शुरुआती दो मैचों में अर्धशतक जमाए थे और पहले मैच में श्रेयस अय्यर का बल्ला भी चला था। दूसरे मैच में भी वह असरदार रहे थे।
भारत की चिंता होगी तो गेंदबाजी। जहां पहले औ्र तीसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। तीसरे मैच में कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने अकेले मैच अपनी टीम के पक्ष में बना दिया था। मोहम्मद शमी ने हालांकि आखिरी ओवर में शानदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर करा दिया था। यहां कोहली की चिंता जसप्रीत बुमराह को लेकर होगी।
चोट से वापसी कर टीम में लौटे बुमराह में वो पैनापन दिखाई नहीं दे रहा है जो पहले हुआ करता था। तीसरे मैच में भी उन्होंने चार ओवरों में 45 रन खर्च किए थे और जब कप्तान ने उन पर भरोसा करते हुए सुपर ओवर सौंपा तो वह 17 रन खा गए।
इसी तरह युजवेंद्र चहल और शिवम दुबे भी गेंदबाजी में भारत की परेशानी बने हुए हैं।
तीसरे मैच के बाद कोहली ने ऐसे संकेत दिए थे कि वह बाकी दो मैचों में बेंच को आजमा सकते हैं। उन्होंने खासकर वॉशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी के नाम लिए थे।
अगर वेस्पैक स्टेडियम में इन दोनों को अंतिम-11 में जगह मिले तो यह अचरच की बात नहीं होगी।
वहीं मेजबान टीम को देखा जाए तो कप्तान विलियम्सन को छोड़कर उसका कोई और बल्लेबाज जिम्मेदारी भरी पारी नहीं खेल पाया था। कप्तान ने हालांकि मैच के बाद कहा था कि टीम ने शुरुआती दो मैचों की अपेक्षा तीसरे मैच में अच्छा सुधार किया। लेकिन उसके लिए जरूरी है कि मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो बड़ी पारियां खेलें।
भारत की तरह न्यूजीलैंड के लिए भी गेंदबाजी चिंता रही है। टिम साउदी का अनुभव भी काम नहीं आ रहा और न ही युवाओं का जोश। टीम में बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
टीमें (संभावित) :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), संजू सैमसन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलेजिन, कोलिन मुनरो, कोलिन डी ग्रांडहोम, टॉम ब्रूस, डार्ली मिशेल, मिशेल सैंटनर, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेटे, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनेर।
Related Cricket News on For india
-
IND vs NZ: केन विलियमसन बतौर कप्तान वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब,चौथे T20I में बनाने होंगे 20 रन
30 जनवरी,नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार (31 जनवरी) को वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। मेहमान टीम इंडिया पहले तीन मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा कर चुकी ...
-
Injuries force New Zealand to pick new faces for India ODIs
New Delhi, Jan 30: Scott Kuggeleijn, Hamish Bennett and uncapped Kyle Jamieson have all been named in the New Zealand ODI squad for their upcoming series against India. With frontline pacers Trent Bo ...
-
4th T20I: India look to keep up ante against New Zealand
Wellington, Jan 30: Their tails up after a thrilling Super Over win over hosts New Zealand, India would be looking to surge further ahead in their quest for perfection and go 4-0 up in the series ...
-
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम की हुई घोषणा, 3 साल बाद लौटे दो खिलाड़ी
30 जनवरी,नई दिल्ली। भारत के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैड ने 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चोट से झूझ रहे ट्रेंट बोल्ट, मैट हैनरी और लॉकी ...
-
भारत-न्यूजीलैंड के तीसरे T20I में बने 5 महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा-विराट कोहली ने रचा इतिहास
कप्तान केन विलियम्सन (95) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के बावजूद यहां सेडन पार्क मैदान न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला गया तीसरा टी-20 मैच टाई हो गया और सुपर ओवर में चला गया, जहां ...
-
It's a shame we could not win despite getting so close: Kane Williamson
Hamilton, Jan 29: New Zealand skipper Kane Williamson conceded that it was a shame that the team could not get over the line despite being in the driver's seat as India won the third T20I in ...
-
भारत को मिली जीत के बाद कोहली ने रोहित शर्मा औऱ मोहम्मद शमी की तारीफ की, कही दिल…
29 जनवरी। भारत ने बुधवार को सेडन पार्क मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हरा दिया। लेकिन मेहमान टीम के कप्तान विराट कोहली को एक समय लग रहा था ...
-
Was waiting for the bowler to make a mistake: Rohit Sharma
Hamilton, Jan 29: Rohit Sharma hit two sixes off the last two balls of the Super Over to take India to a series win over New Zealand in Hamilton. India needed 10 to win off the ...
-
The way Kane played, NZ probably deserved to win: Virat Kohli
Hamilton, Jan 29: Indian captain Virat Kohli admitted that New Zealand probably deserved to win the riveting third T20I played between the two sides on Wednesday in Hamilton. New Zealand captain Kane ...
-
केन विलियमसन ने बताया भारत के हाथों तीसरे T20 में न्यूजीलैंड को मिली हार का सबसे बड़ा कारण
हैमिल्टन, 29 जनवरी| पिछले साल यह सुपर ओवर ही था जिसने न्यूजीलैंड के विश्व कप जीतने की राह में रोड़ा अड़ा दिया था और बुधवार को भी भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच ...
-
IND vs NZ: रोहित शर्मा के दम पर भारत ने सुपर ओवर में जीता तीसरा टी-20,पहली बार बनाया…
हेमिल्टन, 29 जनवरी | कप्तान केन विलियम्सन (95) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के बावजूद यहां सेडन पार्क मैदान न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला गया तीसरा टी-20 मैच टाई हो गया और सुपर ओवर ...
-
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, भारत के लिए ये कारनामा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने
हैमिल्टन, 29 जनवरी | रोहित शर्मा ने बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज अपने 10,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय ओपन हैं। उन्होंने यह मुकाम सेडन पार्क ...
-
Third T20I: Rohit, Shami shine as India beat New Zealand in Super Over
Hamilton, Jan 29: Hitman Rohit Sharma hit a brilliant unbeaten 15 (including two sixes) in the Super Over as India chased down New Zealand's score of 17 to win the third T20I at Seddon Park and ...
-
3rd T20I: Kiwi bowlers tighten screws as India finish on 179/5
Hamilton, Jan 29: New Zealand paceman Hamish Bennett took three wickets to put Rohit Sharma's half century in a shade as the hosts restricted India to 179/5 in 20 overs in the third T20I at Sedda ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51