George bailey dhoni hookah
Advertisement
धोनी के बाद जॉर्ज बेली का वीडियो हुआ वायरल, सालों पहले कर दिया था धोनी की आदत का खुलासा
By
Shubham Yadav
January 08, 2024 • 13:04 PM View: 1166
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अक्सर अपने नए लुक्स और नए-नए वीडियोज़ के चलते सुर्खियों में रहते हैं लेकिन ये शायद पहली बार हुआ है कि वो अपनी एक नई वीडियो के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। इस बार धोनी ने कुछ ऐसा कर दिया है कि जिसकी किसी भी थाला फैन को उम्मीद नहीं थी। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो स्मोकिंग करते नज़र आ रहे हैं।
धोनी का ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वो फॉर्मल सूट पहने हुए एक ग्रुप के साथ खड़े हैं। इसी बीच वो अपने मुंह से एक धुएं का गुबार छोड़ते हैं। धोनी को हुक्का पीते हुए देख उनके फैंस काफी निराश हो गए हैं क्योंकि धोनी कई युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और इससे पहले धोनी को हुक्का पीते हुए कभी नहीं देखा गया जिसके चलते फैंस काफी निराश हैं।
Advertisement
Related Cricket News on George bailey dhoni hookah
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15
Advertisement