Hardik
हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी को लेकर कोहली ने कही ऐसी बात, कहा पांड्या के आने से टीम संतुलित हुई
28 जनवरी। माउंट माउंगानुई वनडे को जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विरोट कोहली ने माना कि हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के आने से टीम का संतुलन बेहतर हुआ है। भारतीय टीम नौ वर्षो बाद के न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे सीरीज जीतने में कामयाब हो पाई है। आखिरी बार उसने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2009 में वनडे सीरीज जीती थी।
मेजबान टीम के खिलाफ तीसरे वनडे में पांड्या को भी टीम में शामिल किया गया। पांड्या एक टीवी शो के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण निलंबन झेल रहे थे और प्रतिबंध हटने के बाद उन्हें मैच में खेलने का मौका मिला।
कोहली ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे पांड्या के टीम में शामिल होने की खुशी है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम को संतुलन प्रदान करते हैं और उन्होंने जिस तरह की गेंदबाजी की वह यह दर्शाता है कि वह अपनी कौशल को बेहतर करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे थे। वह मैदान पर उन चीजों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे थे जो उन्हें करनी थी।"
कोहली ने कहा, "पांड्या ने शुरुआत से ही गंभीरता से गेंदबाजी की और दो विकेट भी लिए, जो उस समय बहुत महत्वपूर्ण थे। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो तीनों विभाग में अपना योगदान देते हैं और हर टीम को ऐसे खिलाड़ी की दरकार होती है। जब वह टीम में आते हैं तो आप देख सकते हैं कि हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी अधिक संतुलित नजर आती है। वह सही मानसिकता के साथ टीम में शामिल हुए हैं और मुझे उम्मीद है कि वह लगातार बेहतर होंगे।"
कप्तान ने यह भी माना कि पांड्या के पास पुरानी यादों को भुलाकर एक दिग्गज खिलाड़ी बनने का मौका है।
कोहली ने कहा, "जिंदगी में किसी भी स्थिति में आप दो ही चीजें कर सकते हैं, आप पूरी तरह से निराश हो सकते हैं या आप उस स्थिति से सीख लेते हुए उससे प्रेरणा ले सकते हैं कि अगर हमनें कुछ गलत किया है तो हमें उसे ठीक करना है। अगर आप एक क्रिकेटर हैं, तो क्रिकेट से ज्यादा प्यारी चीज आपके कुछ नहीं है। आप अपनी पूरी ताकत तैयारी करने में लगाते हैं और अगर आप इस खेल को सम्मान देंगे तो यह खेल आपको बहुत कुछ देगा।"
उन्होंने कहा, "इसमें कोई रॉकेटसाइंस नहीं है कि आपको कुछ अधिक करने की जरूरत है। अगर ऐसी कोई घटना होती है, तो इससे जो सकारात्मक रूप से बाहर आते हैं, उनका पूरा करियर बदल जाता है। हमने इतिहास में काफी लोगों के साथ ऐसा होते हुए देखा है, तो मुझे उम्मीद है कि वह उस राह पर जाएं और अपने करियर को अलग तरीके से सुधारे और एक मजबूत क्रिकेट बनकर निकले। मुझे लगता है कि वह ऐसा कर सकता है।" पांड्या ने मुकाबले में हेनरी निकोलस और मिशेल सैंटनर का विकेट चटकाया।
Related Cricket News on Hardik
-
WATCH वापसी करते ही हार्दिक पांड्या बन गए सुपरमैन, लिया ऐसा कैच जिसने फिर से जीत लिया फैन्स…
28 जनवरी। रॉस टेलर के 93 रन और टॉम लाथम 51 रन की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 49 ओवर में 243 रन बनाकर आउट हो गई। स्कोरकार्ड भारत के तरफ से मोहम्मद शमी को 3, भुवनेश्वर कुमार ...
-
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर बैन हटने से खुश हुए करण जौहर, खुद दिया ऐसा खास बयान
25 जनवरी। फिल्मकार करण जौहर के टीवी शो 'कॉफी विद करण' पर महिलाओं के खिलाफ विवादास्पद बयान देने के बाद प्रतिबंधित किए गए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल पर से बीसीसीआई ...
-
हार्दिक पांड्या इस तारीख को रवाना होंगे न्यूजीलैंड, हुआ ये खुलासा
25 जनवरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा प्रतिबंध हटाए जाने की घोषणा के बाद हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल को एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर उतरते हुए देखा जाएगा। बीसीसीआई ने कहा कि हार्दिक ...
-
आखिर में हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए
25 जनवरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा प्रतिबंध हटाए जाने की घोषणा के बाद हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल को एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर उतरते हुए देखा जाएगा। बीसीसीआई ने कहा कि ...
-
BREAKING: बैन खत्म होते ही हार्दिक पांड्या भारतीय टीम में शामिल तो वहीं केएल राहुल को इंडिया ए…
25 जनवरी। फिल्मकार करण जौहर के टीवी शो 'कॉफी विद करण' पर महिलाओं के खिलाफ विवादास्पद बयान देने के बाद प्रतिबंधित किए गए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल पर से बीसीसीआई ...
-
BREAKING NEWS: हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल,राहुल को इस टीम में मौका
25 जनवरी,(CRICKETNMORE)। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वह जल्द ही न्यूजीलैंड में बाकी टीम के साथ जुड़ जाएंगे। भारतीय टीम ...
-
हार्दिक पांड्या, केएल राहुल पर से हटा बैन, अब इस सीरीज में होंगे भारतीय टीम का हिस्सा
24 जनवरी। फिल्मकार करण जौहर के टीव शो 'कॉफी विद करण' पर महिलाओं के खिलाफ विवादास्पद बयान देने के बाद प्रतिबंधित किए गए भारतीय टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल पर से बीसीसीआई ने ...
-
BREAKING NEWS: हार्दिक पांड्या, केएल राहुल पर लगा बैन हटाया गया, BCCI ने बताई बड़ी वजह
मुंबई, 24 जनवरी (CRICKETNMORE)| फिल्मकार करण जौहर के टीव शो 'कॉफी विद करण' पर महिलाओं के खिलाफ विवादास्पद बयान देने के बाद बैन किए गए भारतीय टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल पर ...
-
हार्दिक पांड्या- केएल राहुल के मामले में आखिर में करण जौहर का आया बयान, सभी से मांगी माफी
23 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल आज जिस विवाद के कारण मुश्किलों में हैं, उसके लिए फिल्म निर्माता करण जौहर खुद को जिम्मेदार मानते हैं। करण के शो 'कॉफी विद ...
-
हार्दिक पांड्या को लेकर माइकल क्लार्क ने सुनाया अपना फैसला, वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करना चाहिए…
20 जनवरी। करण जौहर के शो में महिलाओं को लेकर बयान देने के बाद हार्दिक पांड्या बुरी तरह से फंस गए हैं बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या को सस्पेंड कर रखा है। एक तरफ जहां बीसीसीआई अभी ...
-
इंटरव्यू विवाद के बाद पहली बार यहां देखें गए हार्दिक पांड्या, हो गई है ऐसी हालत
19 जनवरी। करण जौहर के शो में महिलाओं पर गलत बयानबाजी देने के बाद हार्दिक पांड्या बुरी तरह से फंस गए। बीसीसीआई ने केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को कुछ दिनों के लिए सस्पेंड भी कर ...
-
पांड्या-राहुल मामले में सर्वोच्च न्यायालय से लोकपाल नियुक्त करने का आग्रह
नई दिल्ली, 17 जनवरी - क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए इंतजार करना होगा क्योंकि प्रशासकों की समिति (सीओए) ने गुरुवार को सर्वोच्च अदालत से इस मामले में ...
-
घर से बाहर नहीं निकल रहा मेरा बेटा : हार्दिक के पिता
नई दिल्ली, 16 जनवरी - हार्दिक पांड्या के पिता ने बुधवार को कहा है कि हरफनमौला खिलाड़ी हाल ही में हुए विवाद के बाद घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं और न ही किसी का ...
-
करण जौहर के इंटरव्यू के बाद हार्दिक पांड्या की हालत हो गई होगी फिल्म 'नायक' के अमरीश पुरी…
13 जनवरी। एक टीवी शो में करण जौहर द्वारा लिए गए इंटरव्यू के दौरान हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने कुछ ऐसी बातें की जिसके कारण उन दोनों खिलाड़ियों की काफी आलोचना हुई। इस इंटरव्यू ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42