Heinrich klaasen: Cricket News & Match Updates
VIDEO: क्लासेन ने मारा बुमराह को गज़ब का छक्का, अगली ही बॉल पर बुमराह ने भी लिया बदला
Jasprit Bumrah vs Heinrich Klaasen: राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल(IPL) 2025 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस(MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात दे दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद(SRH) ने हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर की साझेदारी के दम पर 143 रन बनाए। जवाब में रोहित शर्मा के अर्धशतक और सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक बल्लेबाजी से मुंबई ने लक्ष्य 26 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
इस मैच में हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया जिसके चलते सनराइजर्स की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। क्लासेन ने अपनी पारी के दौरान 44 गेंदों में 71 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले और इनमें से एक छ्क्का तो ऐसा था जिसको आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। उन्होंने ये छक्का मुंबई के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ लगाया। Read More...