Hugh morris news: Cricket News & Match Updates
इंग्लैंड क्रिकेट में छाया मातम, 20 हज़ार रन बनाने वाले दिग्गज की हुई मौत
इंग्लैंड क्रिकेट में फिलहाल शोक की लहर छाई हुई है क्योंकि उनके पूर्व ओपनर और क्रिकेट प्रशासक ह्यू मॉरिस का 62 वर्ष की उम्र में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया है। क्रिकेट जगत में उन्हें एक बेहतरीन खिलाड़ी और दूरदर्शी प्रशासक के रूप में हमेशा याद किया जाता है। उनका योगदान न सिर्फ मैदान पर रहा, बल्कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट को मजबूत बनाने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही।
1963 में कार्डिफ में जन्मे ह्यू मॉरिस का जुड़ाव बचपन से ही वेल्श और ग्लैमरगन क्रिकेट से रहा। साल 2021 में उन्हें आंत के कैंसर का पता चला था, जो बाद में लिवर तक फैल गया। बीमारी के बावजूद वो लंबे समय तक क्रिकेट से जुड़े रहे और अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहे। सितंबर 2023 में उन्होंने ग्लैमरगन के मुख्य कार्यकारी पद से इस्तीफा दिया, ताकि इलाज और परिवार को समय दे सकें। Read More...
Related Cricket News for Hugh morris news - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago