एशिया कप 2025 से बाहर होने के बाद अफगान स्पिनरों पर ICC का बड़ा एक्शन, नूर अहमद और मुजीब को सुनाई सजा
एशिया कप 2025 में श्रीलंका से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई अफगानिस्तान टीम के दो स्टार स्पिनरों पर आईसीसी ने सख्त कार्रवाई की है। नूर अहमद और मुजीब उर रहमान को आचार संहिता तोड़ने का दोषी पाया गया और दोनों पर जुर्माना लगाया गया। इतना ही नहीं, उनके डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में भी डिमेरिट प्वॉइंट जोड़ दिया गया है।
गुरुवार(18 सितंबर) को एशिया कप 2025 के ग्रुप-बी मुकाबले में श्रीलंका के हाथों मिली हार अफगानिस्तान के लिए सिर्फ टूर्नामेंट से बाहर होने तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि इसके बाद टीम के दो प्रमुख खिलाड़ियों पर आईसीसी की गाज भी गिरी। लेफ्ट-आर्म स्पिनर नूर अहमद और ऑफ-स्पिनर मुजीब उर रहमान पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के चलते जुर्माना ठोका गया है। Read More...