Icc cricketer of the year 2022: Cricket News & Match Updates
शाहीन अफरीदी का मानना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन करने से मिलती है पहचान
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज और आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर, शाहीन शाह अफरीदी ने शनिवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ प्रदर्शन करने से आपको पहचान मिलती है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी श्रृंखला उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया 24 साल में पहली बार पाकिस्तानी सरजमीं पर सभी प्रारूपों की श्रृंखला खेलेगा और 21 वर्षीय अफरीदी ने कहा कि वह कंगारूओं के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन देना चाहते हैं, जिसका नेतृत्व पैट कमिंस करेंगे। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 4 मार्च से रावलपिंडी में शुरू हो रही है। टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे और एक टी20 मैच खेला जाएगा।
अफरीदी का जन्म तब भी नहीं हुआ था, जब मार्क टेलर की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया ने 1998 की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती थी, इससे पहले स्टीव वॉ की अगुवाई वाली टीम ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 3-0 से क्लीन स्वीप कर दी थी। Read More...