If ipl
आईपीएल Play Offs समय में बदलाव, अब जानिए कब और कितने बजे से खेला जाएगा प्लेऑफ मैच?
नई दिल्ली, 27 अप्रैल| सर्वोच्च अदालत द्वारा गठित की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के प्लेऑफ मैचों की समय सीमा में बदलाव किए हैं।
आईपीएल प्लेऑफ अब शाम आठ बजे की जगह 7:30 बजे से शुरू होंगे। आईपीएल के 11वें संस्करण में प्लेऑफ मैच शाम सात बजे शुरू हुए थे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि दक्षिण में मैच होने हैं ऐसे में वहां ओस एक अहम कारण है। लीग के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोटर्स ने हालांकि पहले ही प्लेऑफ के मैचों की समय सीमा को आगे बढ़ाने की बात कही थी।
अधिकारी ने कहा, "प्लेऑफ मैच दक्षिण में होने हैं जहां ओस एक बड़ा मुद्दा होती है। साथ ही स्टार ने हमें पहले ही समय सीमा आगे बढ़ाने के बारे में लिखा था। आप देखेंगे कि प्लेऑफ के बाद पुरस्कर वितरण समारोह काफी लंबा होता है। इन सभी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया कि हमें मैचों के समय को आगे बढ़ाना चाहिए।"
वहीं इंडिया-ए और अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ को बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के मुख्य कोच बनाया जा सकता है।
सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने राष्ट्रीय राजधानी में पांच घंटे तक चली बैठक के बाद कहा, "हम एनसीए में द्रविड़ को मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त करने पर विचार कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।"
बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और महिला खिलाड़ी पूनम यादव के नामों की सिफारिश अर्जुन अवार्ड के लिए की है। बीसीसीआई के महा प्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम ने सीओए को इन खिलाड़ियों के नाम भेजे हैं।
Related Cricket News on If ipl
-
आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने खिलाड़ियों के लिए कही ऐसी…
27 अप्रैल। दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि इस समय टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है और खिलाड़ी भी मैच जिताने की जिम्मेदारी ले रहे हैं। दिल्ली इस समय आईपीएल ...
-
IPL Match 47: करो या मरो वाले मैच में केकेआर को मिलेगी मुंबई इंडियंस की चुनौती (प्रिव्यू)
कोलकाता, 27 अप्रैल | अच्छी शुरुआत के बाद पटरी से उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अपने घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बेहतरीन फॉर्म में चल रही ...
-
IPL Match 46th: क्या कोहली दिल्ली की चुनौती का जबाव दे पाएंगे, होगा दिलचस्प मुकाबला (मैच प्रिव्यू)
नई दिल्ली, 27 अप्रैल | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पिछले तीन मैचों में जीत की हैट्रिक लगा चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने अब रविवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली ...
-
IPL 2019 Match 45 भविष्यवाणी: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जानिए कौन सी टीम जीतेगी ?
जयपुर, 27 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में बेहतरीन फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। राजस्थान ...
-
IPL 2019: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हैदराबाद से भिड़ेगी राजस्थान,देखें संभावित प्लेइंग XI
जयपुर, 27 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में बेहतरीन फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।राजस्थान की... ...
-
लसिथ मलिंगा की घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई ने चेन्नई को…
26 अप्रैल। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 46 रनों से हरा दिया। यह चेन्नई की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अपने घर एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में ...
-
IPL 2019: लसिथ मलिंगा की घातक गेंदबाजी ने चेन्नई बल्लेबाजों को किया पस्त, मुंबई इंडियंस को मिली 46…
26 अप्रैल। 156 रन के लक्ष्य का हासिल करने उतरी चेन्नई की टीम 109 रन ही बना सकी जिसके कारण मुंबई इंडियंस को आसानी के साथ 46 रनों से जीत मिली। इस जीत के साथ ही ...
-
IPL 2019: CSK Vs MI, धोनी सीएसके की प्लेइंग XI से बाहर, जानिए प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट
26 अप्रैल। चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। स्कोरकार्ड सुरेश रैना इस मुकाबले में चेन्नई ...
-
स्टीव स्मिथ ने किया खुलासा, यह मैच आईपीएल में होगा उनका आखिरी मैच
कोलकाता, 26 अप्रैल| राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ 30 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीयिमर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का अपना आखिरी मैच खेलेंगे। स्मिथ 30 मई से इंग्लैंड एंड ...
-
IPL Match 45th: अपने विजय क्रम को बरकरार रखने के लिए हैदराबाद को हराना चाहेगी राजस्थान ( मैच…
जयपुर, 26 अप्रैल | दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घर में मात देने के बाद राजस्थान रॉयल्स शनिवार को अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में बेहतरीन फॉर्म में चल रही ...
-
दिल्ली कैपिटल्स IPL 2019 के पॉइट्स टेबल में नंबर 2 पर कैसे पहुंची, रिकी पोंटिंग ने बताई वजह
नई दिल्ली, 26 अप्रैल| दिल्ली कैपिटल्स टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण की तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है और मुख्य कोच रिकी पॉटिंग का मानना है कि खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाने ...
-
IPL match 44th भविष्यवाणी: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, जानिए कौन सी टीम जीतने वाली है?
26 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है। सीएसके की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है तो वहीं मुंबई की टीम भी प्लेऑफ ...
-
महिला टी-20 चैलेंज: जानिए कब, कहां और किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
जयपुर, 25 अप्रैल | हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और मिताली राज छह से 11 मई तक यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों की कप्तानी करेंगी। इंडियन प्रीमियर ...
-
IPL 2019: पराग,वरुण के दम पर जीता राजस्थान,केकआर ने लगाया हार का सिक्सर
कोलकाता, 26 अप्रैल (CRICKETNMORE)| 17 साल के युवा बल्लेबाज रियान पराग (47) और जोफरा आर्चर (नाबाद 27) की मैच जिताऊ पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इंडियन ...