Illegal betting app case: Cricket News & Match Updates
ED ने युवराज सिंह पर भी कसा शिकंजा, अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में भेजा सम्मन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिंकजे में आ गए हैं। ईडी ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म की जांच के तहत युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के अनुसार, 39 वर्षीय रॉबिन उथप्पा को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए 22 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।
वहीं, युवराज सिंह को 23 सितंबर को एजेंसी के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। ये पूरा मामला 1xBet नामक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा है। ये ऐप भारत में अवैध रूप से काम कर रहा था और इसी के संचालन में कथित मनी लॉन्ड्रिंग और कानून उल्लंघन के आरोपों की जांच की जा रही है। ईडी का मानना है कि इस ऐप के जरिए भारी मात्रा में अवैध कमाई की गई और उसे विभिन्न चैनलों से सफेद धन में बदलने की कोशिश की गई। Read More...