India under
यू-19 क्रिकेट : साउथ अफ्रीका ने जीता आखिरी मैच, सीरीज भारत के नाम, इन खिलाड़ियों का दिखा कमाल
31 दिसंबर। दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम ने जोनाथन बर्ड के नाबाद 88 रनों के दम पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत अंडर-19 टीम को पांच विकेट से हरा अपनी लाज बचाई। भारत ने शुरुआती दो मैच जीत सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी।
आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका 193 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इस लक्ष्य को उसने बर्ड की शानदार पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 10 गेंद पहले ही हासिल कर लिया।
मेजबान टीम ने नौवें ओवर में ब्रायर्स परसस (15) का विकेट खो दिया था। उन्होंने बर्ड के साथ पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। इसके बाद एंड्रयू लूव (31) भी बर्ड के साथ 41 रनों की साझेदारी कर आउट हो गए। लेवर्ट मांजी खाता नहीं खोल पाए।
बर्ड ने यहां से ल्यूक बेयुफोर्ट (14) के साथ 48 रन जोड़े और टीम का स्कोर 130 तक पहुंचा दिया। बेयुफोर्ट यहां आउट हो गए और उनके बाद जैक लीस ने बर्ड के साथ मिलकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। लीस का विकेट 190 के कुल स्कोर पर गिरा।
बर्ड ने बाकी के जरूरी रन बना टीम को जीत दिलाई।
इससे पहले, प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारत को बल्लेबाजी का न्यौता मिला। टीम ने 42 रनों के कुल स्कोर तक ही अपने तीन विकेट खो दिए थे। यहां से कप्तान प्रियम (52) और तिलक वर्मा (25) ने 58 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला।
टीम जैसे ही तीन अंकों तक पहुंची प्रियम आउट हो गए। कुछ देर बाद तिलक भी आउट हो गए। यहां से स्कोरबोर्ड में तेजी से रन नहीं जुड़े और टीम 50 ओवरों में आठ विकेट पर 192 रन ही बना सकी।
Related Cricket News on India under
-
यू-19 एशिया कप: भारत फाइनल में, खिताबी मुकाबला बांग्लादेश से, जानिए कब और कहां होगा ?
कोलंबो, 12 सितम्बर | भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 एशिया कप-2019 का फाइनल खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल मुकाबला शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत को सेमीफाइनल में ...
-
यू-19 एशिया कप में भारतीय टीम का कमाल, अफगानिस्तान को हरा दर्ज की लगातार तीसरी जीत
कोलंबो, 9 सितम्बर | भारत ने कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्रांउड में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के अपने तीसरे मैच में सोमवार को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को तीन विकेट से हरा दिया। भारत की यह ...
-
त्रिकोणीय सीरीज में भारत यू-19 टीम का ऐलान, इंग्लैंड यू-19 को हराया
22 जुलाई। कार्तिक त्यागी और रवि बिश्नोई के तीन-तीन विकेटों के बाद यशस्वी जयसवाल (78) के शानदार अर्धशतक की मदद से भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम ने त्रिकोणीय अंडर-19 सीरीज के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड अंडर-19 ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42