Ipl
IPL 2019 Match 27: मुंबई इंडियंस बनान राजस्थान रॉयल्स ( मैच प्रिव्यू)
12 अप्रैल। अपने पिछले मैच में शानदार जीत हासिल करने के बाद मुंबई इंडियंस शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।
राजस्थान को अपने पिछले दो मैचों में हार ही मिली है। ऐसे में मुंबई के खिलाफ वह अपनी लगातार तीसरी हार से बचने की कोशिश करेगी।
राजस्थान को अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मात दी थी तो वहीं मुंबई इस मैच में पंजाब के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल करते हुए आ रही है।
पंजाब के खिलाफ मुंबई ने हार के मुंह से वापसी करते हुए मैच जीता था। उस मैच में केरन पोलार्ड ने तूफानी पारी खेल पंजाब को हार के लिए विवश कर दिया था। पोलार्ड उस मैच में टीम की कप्तानी कर रहे थे क्योंकि रोहित शर्मा चोटिल थे। इस मैच में रोहित वापसी करेंगे। उनके आने से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी जो पिछले मैच में लड़खड़ाती दिखी थी।
मुंबई की बल्लेबाजी का दारोमदार धोनी पर ही होगा लेकिन उन्हें क्विटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, युवा ईशान किशन से भी अच्छी पारियों की उम्मीद है। मुंबई की बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी उसका निचला क्रम है जहां पोलार्ड और हार्दिक पांड्या हैं। इन दोनों ने इसी सीजन में कई मैचों में अंत में तेज पारी खेल टीम को बड़ा स्कोर प्रदान किया है।
राजस्थान के लिए इन दोनों से पार पाना आसान नहीं होगा। शुरुआत में अगर डी कॉक और रोहित न भी चल पाए तो हार्दिक और पोलार्ड राजस्थान के लिए बड़ा सिरदर्द होंगे।
राजस्थान की गेंदबाजी में वो दम अभी तक नहीं दिखा है कि वह किसी टीम को या किसी तूफानी बल्लेबाज को रोक पाए। श्रेयस गोपाल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ जरूर अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन इसके बाद वह उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए हैं। बेन स्टोक्स एक नाम हैं जो कुछ कर सकते हैं।
राजस्थान की बल्लेबाजी जरूर उसे जीत दिला सकती है। बल्लेबाजी में उसके पास जोस बटलर, संजू सैमसन जैसे नाम हैं, लेकिन चेन्नई के खिलाफ यह सभी विफल रहे थे। राजस्थान के बल्लेबाजों में बेशक दम तो है लेकिन निरंतरता की कमी उसकी परेशानी है। कप्तान अजिंक्य राहणे का बल्ला भी खामोश ही रहा है। वहीं स्टीवन स्मिथ उस फॉर्म में नहीं दिखे हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं।
गेंद से अच्छा करने वाले बेन स्टोक्स अपने बल्ले का ज्यादा कमाल अभी तक नहीं दिखा पाए हैं।
मुंबई की मजबूत गेंदबाजी के सामने उसे और परेशानी हो सकती है। जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडॉर्फ तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाले हुए हैं तो वहीं स्पिन में क्रुणाल पांड्या और लेग स्पिनर राहुल चाहर ने उम्दा प्रदर्शन किया है।
टीमें :
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनेघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह।
राजस्थान: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग।
Related Cricket News on Ipl
-
IPL भविष्यवाणी, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जानिए कौन सी टीम जीत सकती है ?
12 अप्रैल। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आज यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। रिकॉर्ड (दोनों टीमों में से किस टीम का पलड़ा ...
-
Dale Steyn shows Indian visa, fans think he is joining RCB
New Delhi, April 12 (CRICKETNMORE) South Africa pace spearhead Dale Steyn took to social media to flaunt a photo of his passport which had an Indian visa on it and that has seen fans starting ...
-
IPL 2019: रोमांचक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से दी मात, आखिरी…
12 अप्रैल। सीएसके की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच को 4 विकेट से जीतने में सफलता पाई। आखिरी गेंद पर मिशेल सैंटनर ने बेन स्टोक्स की गेंद पर छक्का जमाकर सीएसके को रोमांचक जीत ...
-
IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, यह खिलाड़ी पूरे आईपीएल से हुआ बाहर
11 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल चोट के कारण लीग के 12वें सीजन से बाहर हो गए हैं। स्कोरकार्ड दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार को ...
-
IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स टीम में बदलाव, जानिए प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट
11 अप्रैल। सीएसके ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का किया फैसला। राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। स्कोरकार्ड सीएसके की टीम में दो बदलाव हुए हैं और राजस्थान रॉयल्स की टीम में संजू सैमसन ...
-
IPL में कप्तानी डेब्यू पर सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
आईपीएल जैसे लंबे चलने वाले टूर्नामेंट में कोई खिलाड़ी कब चोटिल हो जाए ये कहा नहीं जा सकता। कई बार ऐसा भी होता है कि खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से बाहर ...
-
आईपीएल में एक टीम के लिए लगातार सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
इस साल आईपीएल के 12वां सीजन खेला जा रहा है। हर साल करीब 2 महीनें तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम 14-14 मैच खेलती है। इतने मैचों के बावजूद इस टूर्नामेंट में कुछ ...
-
IPL 2019 Match 26: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स ( मैच प्रिव्यू)
कोलकाता, 11 अप्रैल| दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स शुक्रवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मेहमान टीम ...
-
IPL भविष्यवाणी: राजस्थान रॉयल्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए कौन सी टीम जीतेगी आजका मैच ?
11 अप्रैल। राजस्थान रॉयल्स आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मुकाबले में यहां सवाईमान सिंह स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। दोनों टीम का रिकॉर्ड दोनों टीमों ने एक ...
-
IPL 2019: Spotlight on Sourav Ganguly as KKR host Delhi Capitals
Kolkata, April 11 (CRICKETNMORE) The spotlight will be on Sourav Ganguly even as Kolkata Knight Riders (KKR) look to seek home comfort against Delhi Capitals in their Indian Premier League (IPL) retur ...
-
कीरोन पोलार्ड ने आतिशी पारी खेल मुंबई इंडियंस को दिलाई रोमांचक जीत, KXIP को मिली 3 विकेट से…
10 अप्रैल। रोहित शर्मा की जगह आजके मैच में कप्तान कर रहे पोलार्ड ने धमाल करते हुए 83 रन की पारी खेल मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से मैच जीता दिया। पोलार्ड ने 31 गेंद पर ...
-
Rajasthan Royals face litmus test against Chennai Super Kings
Jaipur, April 10 (CRICKETNMORE): Having continued their superb form at home, Chennai Super Kings will now head to the Sawai Mansingh Stadium in Jaipur to take on Rajasthan Royals in their Indian Premi ...
-
केएल राहुल और गेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, मुंबई के सामने रखा 198 रनों का लक्ष्य
10 अप्रैल। केएल राहुल की शतकीय पारी और क्रिस गेल की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 197 रन बनाए। क्रिस गेल और केएल राहुल ने ...
-
IPL match 24 MIvKXIP: मुंबई इंडियंस टीम से रोहित शर्मा बाहर, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
10 अप्रैल। मुंबई इंडियंस ने KXIP के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हैं। रोहित शर्मा की जगह पोलार्ड कप्तानी कर रहे ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42