Ipl
IPL Match 50: प्लेऑफ में टॉप पर रहने के लिए चेन्नई और दिल्ली देगी एक दूसरे को टक्कर (प्रिव्यू)
चेन्नई, 30 अप्रैल | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मैच में दोनों टीमों की कोशिश पहले स्थान को अपने पास रखने की होगी।
दिल्ली ने छह सीजन के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। युवा कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस युवा टीम ने खेल के सभी क्षेत्रों में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने आप को साबित किया है। टीम के पास शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज हैं जो लगातार बल्ले से अपना योगदान दे रहे हैं।
धवन का बल्ला लगातार रन उगल रहा है। धवन ने अभी तक खेले 12 मैचों में 451 रन बनाए हैं। टीम को यहां तक पहुंचाने में धवन का अहम योगदान रहा है। कप्तान अय्यर का बल्ला भी अच्छा चल रहा है, लेकिन पंत और पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी इस टीम को चेन्नई के खिलाफ खल सकती है। ऐसे में टीम प्रबंधन चाहेगा की उसके दो प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज बल्ले से निरंतरता हासिल करें।
निचले क्रम में टीम के पास शेरफन रदरफोर्ड, कोलिन इनग्राम, क्रिस मौरिस हैं जो बड़े शॉट्स लगाने में माहिर हैं।
दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण इस सीजन का सबसे बेहतर गेंदबाजी आक्रमणों में से एक हैं। कागिसो रबाडा की अगुआई में टीम ने गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन किया है। ईशांत शर्मा को जब मौका मिला है उन्होंने अपने अनुभव का बेहतरीन इस्तेमाल किया है।
दिल्ली ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अपने घर में 16 रन से मात दे न सिर्फ प्लेऑफ में जगह बनाई थी बल्कि पहले स्थान पर भी कब्जा किया था। चेन्नई के खिलाफ वह अपने शीर्ष स्थान को बचाने के लिए भरसक प्रयास करेगी।
वहीं चेन्नई को आदत है कि वह पहले स्थान पर रहे। इसलिए दिल्ली को पटखनी देने के लिए महेंद्र सिंह धोनी की टीम बेताब होगी। चेन्नई अपने घर में खेल रही है इसलिए उसका आत्मविश्वास काफी ऊपर होगा। उसे हालांकि अपने घर में पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी, लेकिन यह उसकी अपने घर में इस सीजन की इकलौती हार है।
चेन्नई के पास टी-20 के बड़े नाम शेन वाटसन, ड्वायन ब्रावो, सुरेश रैना, घोनी हैं। इस सीजन वाटसन का बल्ला ज्यादा कुछ नहीं कर पाया था लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 96 रनों की पारी खेल उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए थे। धोनी पूरे सीजन कमाल की फॉर्म में हैं। उनका फॉर्म में होना दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय हो सकता है। वहीं गेंदबाजी में शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, ब्रावो, वाटसन, मिशेल सैंटनर पर टीम की जिम्मेदारी होगी।
चेन्नई : अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा।
दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, कॉलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बाउल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड।
Related Cricket News on Ipl
-
प्लेऑफ से बीसीसीआई को इतने करोड़ रुपये की आमदनी की उम्मीद, जानकर चौंक जाएंगे आप
नई दिल्ली, 30 अप्रैल | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के प्लेऑफ मैचों की टिकटों की बिक्री से 20 करोड़ रुपये की आमदनी की उम्मीद है। ग्रुप ...
-
BCCI look to pocket Rs 20 cr from IPL 2019 playoffs
New Delhi, April 30 (CRICKETNMORE): The Board of Control for Cricket in India (BCCI) is looking to pocket a cool Rs 20 crore from gate money during the playoff games in the 12th edition of ...
-
IPL Match 49 भविष्यवाणी: बैंगलोर बनाम राजस्थान, जानिए किस टीम की होगी जीत ?
30 अप्रैल। राजस्थान रॉयल्स आज यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल-12 के मैच में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच करो - मरो वाला मैच है। ...
-
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत इस कारण मिली, केन विलियमसन ने मैच के बाद बताई वजह
हैदराबाद, 30 अप्रैल| सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक अहम मैच में जीत दर्ज करने के बाद अपनी टीम की प्रशंसा की। पंजाब ...
-
अश्विन ने रिद्धिमान साहा को करनी चाही मांकड़ रन आउट, अंपायर ने लगाई फटकार तो वॉर्नर का रहा…
30 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 48वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हैदराबाद के हाथों 45 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में डेविड वॉर्नर ने एक बार फिर कमाल किया और 56 गेंद पर ...
-
It was complete performance,says SRH captain Kane Williamson
Hyderabad, April 30 (CRICKETNMORE): Sunrisers Hyderabad (SRH) skipper Kane Williamson said his side came out with a complete performance as they clinched a convincing 45-run win against Kings XI Pun ...
-
IPL 2019 is stepping stone for World Cup: David Warner
Hyderabad, April 30 (CRICKETNMORE): David Warner signed off his Indian Premier League (IPL) 2019 journey in a grand fashion by scoring a brilliant 81 to help Sunrisers Hyderabad (SRH) beat Kings XI ...
-
IPL 2019: प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए आरसीबी से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स,देखें संभावित प्लेइंग XI
बेंगलुरु,30 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राजस्थान रॉयल्स आज यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल-12 के मैच में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी। राजस्थान की टीम इस समय लीग की अंकतालिका में 12 मैचों... ...
-
David Warner signs off in style as SRH beat KXIP by 45 runs
Hyderabad, April 30 (CRICKETNMORE): David Warner notched up his eighth half century of the season to help Sunrisers Hyderabad beat Kings XI Punjab by 45 runs in an Indian Premier League (IPL) match ...
-
IPL 2019: पंजाब को 45 रनों से हराकर प्लेऑफ की रेस में आगे निकली सनराइजर्स हैदराबाद,देखें स्कोरकार्ड
हैदराबाद, 30 अप्रैल (CRICKETNMORE)| किंग्स इलेवन पंजाब को सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 45 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय ...
-
IPL 2019: डेविड वॉर्नर,राशिद खान के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स XI पंजाब को 45 रनों से…
29 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। डेविड वॉर्नर (82) के अर्धशतक और राशिद खान (3/21) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2019 के अहम मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को रनों से हरा दिया। हैदराबाद ...
-
David Warner smashes 81 as SRH post 212/6 against KXIP
Hyderabad, April 29 (CRICKETNMORE): David Warner notched up his eighth half century of the season to end his Indian Premier League (IPL) campaign this season in style, as Sunrisers Hyderabad posted ...
-
डेविड वॉर्नर के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर किंग्स XI पंजाब को मिला 213 रनों का लक्ष्य
हैदराबाद, 29 अप्रैल (CRICKETNMORE)| डेविड वॉर्नर (81) की अगुआई में बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के मैच में अपने घर राजीव गांधी... ...
-
Kings XI Punjab win toss, ask Sunrisers Hyderabad to bat
Hyderabad, April 29 (CRICKETNMORE): Kings XI Punjab skipper R. Ashwin won the toss and asked Sunrisers Hyderabad to bat first in their Indian Premier League clash at the Rajiv Gandhi International Sta ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 22 hours ago