Ipl
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हराया, ऋषभ पंत की तूफानी पारी ने जीता दिल
25 मार्च। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 78) के बाद गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में रविवार को तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 37 रन से हरा दिया। दिल्ली ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर मुंबई को 19.2 ओवर में 176 रन पर समेट दिया।
दिल्ली से मिले 214 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 33 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा (14), 37 के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव (2) और 45 के स्कोर पर क्विंटन डीकॉक (27) का विकेट गंवा दिया।
हालांकि युवराज सिंह (53) और कीरोन पोलार्ड (21) ने चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर मुंबई को थोड़ी स्थिरता प्रदान की। कीमो पॉल ने मुंबई के 95 के स्कोर पर पोलार्ड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। पोलार्ड ने 13 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया।
पोलार्ड के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए हार्दिक पांड्या (0) खाता खोले बिना अक्षर पटेल को उसी की गेंद पर कैच थमा बैठे। युवराज ने क्रुणाल पांड्या (32) के साथ भी छठे विकेट के लिए 39 रन जोड़े।
खतरनाक होती जा रही इस साझेदारी को ट्रेंट बाउल्ट ने क्रुणाल को आउट करके तोड़ा। क्रुणाल ने 15 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके और मुंबई 19.2 ओवर में 176 रन ही बना पाई। बेन कटिंग (3) टीम के 153 के स्कोर पर और युवराज टीम के 170 स्कोर पर आउट हुए।
युवराज ने 35 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए। मिशेल मैक्लेनेगन ने 10 और युवा बल्लेबाज रासिख सलाम पांच रन बनाकर नाबाद लौटे। जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं आए।
दिल्ली की ओर से इशांत शर्मा और कगिसो रबादा ने दो-दो जबकि बाउल्ट, पॉल, पटेल और राहुल तेवतिया ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले, ऋषभ पंत (नाबाद 78) की आक्रामक पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर बनाया और उसके गेंदबाजों ने इस स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नई नाम वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 29 रन के अंदर ही पृथ्वी शॉ (7) और कप्तान श्रेयस अय्यर (16) के रूप में दो विकेट गंवा दिया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कोलिन इनग्राम (47) ने शिखर धवन (43) के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की और टीम को मजबूती दी। कोलिन टीम के 112 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 32 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया।
धवन ने पंत के साथ भी चौथे विकेट के लिए 19 रन जोड़े। धवन टीम के 131 के स्कोर पर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उन्होंने 36 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया।
पंत ने 27 गेंदों पर सात चौके और सात छक्के लगाए। दिल्ली ने अंतिम छह ओवरों में 99 रन बटोरे, जिसकी बदौलत वह छह विकेट पर 213 रन के स्कोर तक पहुंच पाई। पंत ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
पंत और राहुल तेवतिया (नाबाद नौ) ने अंतिम 16 गेंदों पर सातवें विकेट के लिए 48 रन की अविजित साझेदारी की। कीमो पॉल ने तीन, अक्षर पटेल ने चार रन बनाए। तेवतिया ने चार गेंदों पर एक छक्का लगाया।
मुंबई की ओर से मिशेल मैक्लेनेगन ने तीन और हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया।
Related Cricket News on Ipl
-
IPL 2019: आंद्रे रसेल ने खेली तूफानी मैच जीताऊ पारी, केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से…
24 मार्च। विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल (19 गेंदों पर नाबाद 49 रन) की मैच जिताऊ तूफानी पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के दूसरे ...
-
IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, देखिए प्लेइंग XI
24 मार्च। तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ...
-
IPL 2019: डेविड वॉर्नर का तूफानी अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 3 विकेट पर 181 .बना ये रिकॉर्ड
कोलकाता, 24 मार्च (CRICKETNMORE)| डेविड वॉर्नर (85) और जॉनी बेयरस्टो (39) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 118 रन की शतकीय साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ...
-
IPL 2019: कोहली, डी विलियर्स का विकेट लेने पर हरभजन सिंह ने जाहिर की खुशी,कही ये बात
चेन्नई, 24 मार्च (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ जीत के हीरो रहे चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा ...
-
VIDEO युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने शेन वॉटसन को फेंकी खतरनाक बाउंसर, देखने लायक था कोहली का…
24 मार्च। मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में विजयी शुरुआत करते हुए शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से हरा दिया। चेन्नई ...
-
TOP 5: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 5 सबसे कम स्कोर, नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को आईपीएल में असफल टीमों में गिना जाता हैं। बड़े-बड़े नाम होने के बावजूद ये टीम कभी उस तरह का दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। ऐसे कई मौका आए जब ...
-
KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका,ये दिगग्ज खिलाड़ी पहले मैच से हो सकता है बाहर
कोलकाता, 24 मार्च (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन का शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना तय नहीं माना जा रहा है। विलियमसन के अलावा डेविड वॉर्नर... ...
-
आईपीएल 2019, मैच 2 : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (प्रीव्यू)
कोलकाता, 24 मार्च - कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में आज यहां ईडन गार्डन्स मैदान में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी। दो बार की चैम्पियन ...
-
IPL 2019: चेन्नई की महाजीत के बाद कप्तान धोनी ने पिच को लेकर दिया ये बयान
चेन्नई, 24 मार्च (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से हराने के बाद मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र ...
-
IPL 2019: चेन्नई से मिली हार के बाद इस चीज पर खुश हुए आरसीबी के कप्तान विराट कोहली
चेन्नई, 24 मार्च (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में शनिवार को मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों सात विकेट से मिली शिकस्त के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ...
-
सुरेश रैना IPL में 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने,लेकिन विराट कोहली चूके
चेन्नई, 24 मार्च (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए ...
-
IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स ने बैंगलोर को 7 विकेट से रौंदा,ये 3 बने जीत के हीरो
चेन्नई, 23 मार्च (CRICKETNMORE)| मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में विजयी शुरुआत करते हुए शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से हरा ...
-
आईपीएल के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से दी मात,…
23 मार्च। मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में विजयी शुरुआत करते हुए शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से हरा दिया। चेन्नई ...
-
CSK vs RCB: चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, कोहली की आरसीबी के लिए इन 3 खिलाड़ियों ने…
चेन्नई, 23 मार्च (CRICKETNMORE)| चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08