Jammu kashmir: Cricket News & Match Updates
Ranji Trophy फाइनल में जमकर मचा बवाल! जम्मू कश्मीर के कैप्टन ने कर्नाटक के फील्डर के सिर पर दे मारा सिर; देखें VIDEO
Ranji Trophy Final Fight Video: भारत में घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी खेला जा रहा है जिसके फाइनल में जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक (Jammu and Kashmir vs Karnataka) की टक्कर हो रही है। इस मुकाबले के दूसरे दिन अचानक से मैदान पर माहौल गर्म हो गया और इसी बीच जम्मू-कश्मीर के कैप्टन पारस डोगरा (Paras Dogra) ने कर्नाटक के एक फील्डर केवी अनीश (Aneesh KV) को अपनी नाराज़गी दिखाते हुए सिर पर अपने सिर से दे मारा। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना जम्मू-कश्मीर की इनिंग के 101वें ओवर में घटी। कर्नाटक के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा कर रहे थे जिनकी चौथी गेंद पर पारस डोगरा के बैट का ऐज लगा और उन्हें किस्मत से बाउंड्री मिल गई। इस घटना के बाद वो अपने साथी खिलाड़ी कन्हैया वधावन से बातचीत कर रहे थे कि उनके पास ही शॉर्ट लेग पर खड़े कर्नाटक के फील्डर केवी अनीश (सब्सीट्यूट प्लेयर) उन्हें स्लेज करने लगे। Read More...